आपको 10वीं के बाद भी प्राइवेट नौकरी और सरकारी नौकरी दोनों मिल सकती है । लेकिन मेरे विचार से 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर नौकरी करना बेहतर नहीं होगा । क्योंकि 10वीं तक आपकी उम्र भी ज्यादा नहीं होती है खासकर प्राइवेट सेक्टर में 10वीं के आधार पर जॉब ज्यादा अच्छी नहीं मिलेगी, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जोकि मजबूरी या किसी समस्या की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। प्राइवेट सेक्टर में आपको क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आदि का जॉब मिल सकता है, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में आपकी जॉब सिक्योरिटी नही रहती है । सरकारी नौकरी के लिए इनमें कहीं-कहीं 10वीं के बाद एक छोटा सा डिप्लोमा भी मांग सकते हैं। एग्जाम भी देना पद देना होता है। तो चलिए सबसे पहले देख लेते हैं 10वीं पास के बाद कौन सी सरकारी नौकरी आपके लिए उपलब्ध हैं-
ये कुछ प्रमुख सरकारी नौकरी है, जिसमें आप 10वीं के बाद जा सकते है :
पुलिस कांस्टेबल
दसवीं पास होने के बाद आप कांस्टेबल के रूप में पुलिस में भर्ती हो सकते हैं। हर वर्ष भारी मात्रा में इस पद की वैकेंसी निकलती है। आप अपने राज्य क्षेत्र में Police Constable Job After 10th आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी
Indian Army Job After 10th आवेदन कर सकते हैं। आज भी अगर हम गांव क्षेत्र में जाकर देखें तो हर एक बच्चा अपने देश के शिवा की सुबह सुबह उठकर दौड़ में निकल जाता है। इन्हें पैसे की भूख नहीं होती इंडियन आर्मी में जाने कि एक आग होती है। इंडियन आर्मी एक ऐसी जाॅब है, जिसमें कक्षा दसवीं के बाद आवेदन कर सकते हैं। सरकार इंडियन आर्मी की समय-समय पर भर्तियां करती रहतीं हैं तो आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी में जाने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट रहना पड़ेगा। क्योंकि इसमें फिजिकल टेस्ट बहुत ही ज्यादा कड़ा होता है। यह हर किसी के बस की बात नहीं होती है।
इंडियन रेलवे
भारतीय रेलवे में जाना भी कई लोगों का सपना होता है। रेलवे में अलग-अलग पोस्ट के 10वीं के बाद आवेदन कर सकते हैं। अभी कुछ समय पहले ही सरकार ने ग्रुप डी के लिए रेलवे में 63000 के लगभग वैकेंसी निकाली थी जिसमें 10वीं पास सदस्य आवेदन कर सकते थे। इंडियन रेलवे जॉइन करने की बाद आप गैंगमैन, लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट सरकारी नौकरी पा सकते हैं। इन सब के अलावा साफ सफाई कर्मचारी, क्लर्क आदि में जॉब पा सकते हैं।
बॉर्डर पुलिस फोर्स
आप कक्षा 10वीं के बाद बॉर्डर पुलिस फोर्स ITBP के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसकी भी योगिता 10वीं के बाद हैं लेकिन आप इसमें सिर्फ कांसटेबल के लिए आवेदन कर सकते हैं। जब आप इसमें आवेदन करें तो आपकी उम्र 18 से 23 सवाल के बीच में होनी चाहिए। इसके लिए आपका सबसे पहले लिखित टेस्ट होता है उसके बाद फिजिकल टेस्ट होता है। इसमें पूरे भारत के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन नेवी
इंडियन एयर फोर्स
पोस्टल डिपार्टमेंट
10वीं पास करने के बाद पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवा और क्लर्क के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें अच्छी बात यह है कि पोस्टिंग आपके गांव शहर में ही मिल जाती है।
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट
फॉरेस्ट एक विशाल डिपार्टमेंट है। और सरकार इस क्षेत्र में भी समय-समय पर नौकरियां या भर्तियां निकलती रहती है । कक्षा 10वीं पास करने के बाद आप फारेस्ट डिपार्टमेंट में भी जॉब कर सकते हैं ।
आंगनबाड़ी
कक्षा 10वीं पास करने के बाद लड़कियों और औरतों के लिए आंगनवाड़ी में भी जॉब रहता हैं।
अगर पोस्ट पसंद आई हो तो अपने जरुरतमंद दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
दूरस्थ शिक्षा (distance education) से जारी रखें पढ़ाई
आप अगर पैसे या समय की परेशानी से 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ रहे हैं तो, इसका एक समाधान है. आप दूरस्थ शिक्षा (distance education) के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रख सकते है. इसकी फीस भी कम होती है, इसमें आपको कभी-कभी या सिर्फ परीक्षा देने जाना होता है. इसमें आपके पास काफी समय रहता है तो आप पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकते है.


