करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यूस्कूलस्कॉलरशिप

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल एडमिशन-2022-23 : एंट्रेंस टेस्ट आठ जुलाई को

Swami-Vivekanand-Govt.-Model-School

राजस्थान के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रति वर्ष ऑफलाइन आयोजित की जाती थी लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

राजस्थान के शिक्षा विभाग के अनुसार, परीक्षा के संबंध में जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई को सुबह 10 बजे से 10.45 तक आयोजित की जाएगी । इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे । प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा ।इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कक्षा 6 में रिक्त सीटों पर 7 मार्च से प्रवेश होगा। कक्षा 7 से 9 में भी रिक्त होने वाली सीटों के लिए प्रवेश होगा। कक्षा 9 में रिक्त होने वाली सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इसी सत्र में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश नई प्रवेश नीति के अनुसार होंगे। इसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता से प्रवेश देने के बाद शेष रिक्त सीटों पर शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र 15 मार्च तक स्कूल में जमा कराए जा सकेंगे।

राजस्थान सरकार ने इस बार स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में एडमिशन की पॉलिसी में भी थोड़ा बदलाव किया है। अब मॉडल स्कूलों में संबंधित ब्लॉक के छात्रों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को एडमिशन देने में प्राथमिकता दी जाएगी । इसके बाद भी स्कूलों में सीटें खाली रहीं तो शहरी क्षेत्रों के छात्रों को एडमिशन मिल सकेगा. पहले स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के ही छात्र एडमिशन ले पाते थे ।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *