करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यूस्कूलस्कॉलरशिप

राजस्थान में होनहार विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग

Anupriti-Coaching-Scheme

प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक कमजोरी के चलते पीछे ना रहें, इसके लिए राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की शुरूआत की गई है । जिसके तहत आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों के साथ ही 8 लाख रुपये तक आय वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को इस कोचिंग का लाभ मिल सकेगा. कोचिंग योजना (Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana) के तहत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जहां निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी । वहीं, अन्य शहर से प्रतिष्ठित संस्थानों से आने वाले विद्यार्थियों को भोजन और आवास के लिए 40 हजार रुपये सालाना अतिरिक्त मदद भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना-इनको मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए वरदान से काम नहीं है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अल्संख्यक, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाती और जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्रों को कोचिंग प्राप्त करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लाभ

राज्य के पात्र लाभार्थी छात्र अधिकतम एक वर्ष की अवधि के लिए योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
उम्मीदवारों की योग्यता कक्षा 12वीं या 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तय की जाएगी।
छात्रों के चयन के समय प्रयास किया जाएगा कि कम से कम 50 प्रतिशत लाभार्थी छात्राओं का चयन किया जाएँ।
मुख्यमंत्री अनुप्रीति कोचिंग योजना के तहत घर छोड़कर अन्य शहरों के प्रतिष्ठित संस्थानों से कोचिंग लेने वाले छात्रों को भोजन और रहने के लिए 40 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

इन परीक्षाओ में मिलेगा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ

इस योजना के तहत कोई भी विद्यार्थी एक वर्ष के लिए फायदा उठा सकता/ सकती है। यह योजना परीक्षाओ के लिए लागू होगी।

क्र संख्या परीक्षा का नाम राशि लाभ अवधि न्यूनतम योग्यता पात्र लाभार्थी छात्र-छात्राओं की संख्या
1 UPSC
द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा
75 हजार रूपए की राशि प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से 1 साल ग्रेजुएशन के अंतिम दो वर्षों में अध्यनरत
बारहवीं कक्षा में 70% अंक प्राप्त
SC-35
ST -25
OBC -45
MBC-10
EWS -20
Others -65
कुल -200
50 हजार रूपए की राशि अन्य संस्थानों के तहत 1 साल ग्रेजुएशन के अंतिम दो वर्षों में अध्यनरत
12th में 60% अंक प्राप्त
2 RPSC
द्वारा आयोजित RSS या अधीनस्थ सेवा सयुंक्त प्रतियोगी परीक्षा
50 हजार रूपए की राशि प्रतिष्ठित संस्थानों के तहत 1 साल ग्रेजुएशन के अंतिम दो वर्षों में अध्यनरत
12th में 65% अंक प्राप्त
SC-80
ST -60
OBC -105
MBC-25
EWS -50
Others -180
कुल -500
40 हजार रूपए की राशि अन्य संस्थानों के तहत 1 साल ग्रेजुएशन के अंतिम दो वर्षों में अध्यनरत
12th में 55% अंक प्राप्त
3 RPSC
द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं 3600 ग्रेड तथा मैट्रिक्स में पे लेवल-10 एवं अन्य परीक्षाएं
20 हजार रूपए 6 माह ग्रेजुएशन के अंतिम दो वर्षों में अध्यनरत
12th में 50% अंक प्राप्त
SC-130
ST -100
OBC -170
MBC-40
EWS -80
Others -280
कुल -800
4 रीट परीक्षा 15 हजार रूपए 4 माह बीएड एसटीसी एवं 12th में 50% अंक प्राप्त SC-240
ST -180
OBC-315 MBC-75 EWS-150 Others-540
कुल -1500
5 RSSB द्वारा आयोजित पटवारी कनिष्ठ सहायक हेतु ग्रेड 2400 एवं 3600 ग्रेड पे लेवल 10 से कम की अन्य परीक्षाएं 10 हजार रूपए 4 माह स्नातक में अध्यनरत 12 वीं तथा RSCIT अथवा कंप्यूटर कोर्स या O लेवल उच्च स्तरीय कम्प्यूटर सर्टिफिकेट
12th में 50% अंक प्राप्त
SC-195
ST -145
OBC -255
MBC-60
EWS -120
Others -425
कुल -1200
6 कॉन्स्टेबल परीक्षा 10 हजार रूपए 4 माह 10th में 50% अंक प्राप्त SC-130
ST -100
OBC -170
MBC-40
EWS -80
Others -280
कुल -800
7 इंजीनिरिंग ,मेडिकल प्रवेश परीक्षा 70 हजार रूपए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से 2 वर्ष 10th में 70% अंक प्राप्त SC-640
ST -480
OBC -840
MBC-200
EWS -400
Others -1440
कुल -4000
55 हजार रूपए की राशि अन्य संस्थानों के तहत 2 वर्ष 10th में 60% अंक प्राप्त
8 क्लैट परीक्षा 40 हजार रूपए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से 1 साल 10th में 60% अंक प्राप्त SC-160
ST-120
OBC-210
MBC-50
EWS-100
Others-360
कुल -1000
25 हजार रूपए की राशि अन्य संस्थानों के तहत 1 साल 10th में 50% अंक प्राप्त

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए मेरिट लिस्ट कैसे तय की जाएगी

जैसा कि हम जानते हैं कि राजस्थान एक बहुत बड़ा राज्य है और बहुत से ऐसे विद्यार्थी होंगे जो इस योजना के योग्य होंगे। परन्तु प्रत्येक विद्यार्थी को इस योजना के लिए पत्र मानना भी उचित नहीं होगा। इसलिए दसवीं और बारहवीं के अंको के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा केवल वही मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लाभार्थी बन ने का मौका पाएंगे।

जिन विद्यार्थियों ने सीबीएसई से 10th या 12th कक्षा पास की है, उनके ग्रेड को 9 से गुना किया जायेगा। उदाहरण के लिए जिस विद्यार्थी ने 9 ग्रेड प्राप्त की है उसके 81% अंक माने जायेंगे। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा कि इसमें कम से कम 50% छात्राएं भी हो।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ पाने के लिए दस्तावेज

आवेदक को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे-

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति।
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रवेश परीक्षा पास करने और प्रवेश लेने का प्रमाण पत्र

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नोडल विभाग इस योजना का संचालन करेगा और इस चीज का भी ध्यान रखेगा कि विद्यार्थी अपनी प्राप्त राशि का प्रयोग कोचिंग के लिए ही कर रहा हो।

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना आवेदन कैसे करें ?
राज्य के पात्र लाभार्थी छात्र जो इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है वह राज्य के सामाजिक न्याय-अधिकारिता विभाग एवं अल्पसंख्यक कार्य विभाग के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। ऑनलाइन रूप में आवेदन करने के लिए छात्राओं को sje.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।

 

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *