करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड करेगा 1800 भर्तियां

Govt Job Vacancy in Delhi
dsssb

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से दिल्ली जल बोड, नगर निगम समेत राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न सरकारी विभागों में 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इन सरकारी जॉब्स के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

शैक्षिक योग्यता

पदों के अनुसार जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग मांगी गई हैं। कक्षा 10वीं,12वीं पास से लेकर सामान्य ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग करने वाले उम्मीदवारों तक के लिए वैकेंसी है।

आयु सीमा

सभी पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई हैं। इसकी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

इस वैकेंसी के लिए दिल्ली एसएसएसबी की वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2021 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अप्रैल 2021 है।

आवेदन शुल्क

महिलाओं, एससी, एसटी, पूर्व कर्मचारियों व दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। अन्य को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

Govt Job Vacancy in Delhi किस पद पर होंगी कितनी भर्तियां

स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी)-1126
असिस्टेंट फोरमैन-158
जूनियर इंजीनियर-93
असिस्टेंट इंजीनियर -14
पर्सनल असिस्टेंट-84
असिस्टेंट -ग्रेड-2 -28
लैब अटेंडेंट-66 पद
टेक्निकल असिस्टेंट -32 पद
फार्मासिस्ट (होम्योपैथी) -44
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद)-24
फार्मासिस्ट (यूनानी) -14
असिस्टेंट केमिस्ट-40
ड्राफ्ट्समैन-ग्रेड.1-16
असिस्टेंट डायरेक्टर-03
साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी)-06
सिक्योरिटी सुपरवाइजर-09
असिस्टेंट फिल्टर सुपरवाइजर-11
कारपेंटर-04
जूनियर स्टेनोग्राफर-13
प्रोग्रामर-05
ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर- 19

ऐसे होगा चयन

पदों के अनुसार चयन की प्रक्रिया भी अलग-अलग है। किस पद के लिए क्या चयन प्रक्रिया होगी, सिलेबस क्या होगा, आरक्षण के नियम क्या होंगे इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *