करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनयिर और केमिस्ट के पदों पर निकली भर्ती

ntpc
National Thermal Power Corporation Limited

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन-एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट के 230 पदों भर्ती NTPC Recruitment 2021 प्रक्रिया शुरू की है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल के 90, असिस्टेंट इंजीनियर-मैकेनिकल के 70, असिस्टेंट इंजीनियर-इलेक्ट्रॉनिक्स के40 पद और असिस्टेंट केमिस्ट के 30 पद हैं।

शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए संबंधित स्ट्रीम में चार साल की बैचलर होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट केमिस्ट के लिए केमिस्ट्री में एमएससी होना चाहिए।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा 30 साल है। आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

एनटीपीसी की वेबसाइटhttp://ntpc.co.in पर करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन शुरू हो चुके हैं। आपके पास 10 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका है।

आवेदन शुल्क

जनरलए ओबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। एससी-एसटी, दिव्यांग वर्गों के लिए कई आवेदन शुल्क नहीं है। ऑनलाइन और ऑफलाइन (बैंक चालान) दोनों के जरिए आवेदन शुल्क दे सकते हैं।

यह होगी चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, साक्षात्कार में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा। ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट में विषय से संबंधित सवाल और एप्टीट्यूट आधारित सवाल पूछे जाएंगे। दोनों सेक्शन क्वालिफाई करना जरूरी है।

सैलरी कितनी मिलेगी

30 हजारे से 1.20 लाख रुपये प्रति माह तक (इस बेसिक पे में अन्य भत्तों के साथ जुड़कर सैलरी मिलेगी)

डीटेल नोटिफिकेशन यहां देखें।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *