करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए परीक्षा जून में

JEECUP-2021
JEECUP-2021

उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक करने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले को लेकर होने वाली प्रवेश परीक्षा (UP JEECUP 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में दाखिले के लिए ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी या जीकप) की तरफ से के विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए यूपी पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP-2021) जून 2021 में ली जाएगी। परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बने केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में 15 से 20 जून 2021 तक ली जाएगी। हिन्दी या अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आपको यूपीजेईई की वेबसाइट http://jeecup.nic.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। प्रिंटेड आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन आवेदन कर सकता है। किसी भी समूह में एक से ज्यादा आवेदन करने पर रद्द कर दिया जाएगा। जनरल और ओबीसी के लिए एप्लीकेशन फीस 350 रुपए है। एससीए एसटी के लिए 250 रुपये है। बैंक चार्ज अलग से लगेगा।

इन कोर्सेस के लिए होगी परीक्षा

ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रदेश द्वारा राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के विभिन्न ट्रेड्स में पॉलीटेक्निक कोर्सेस और फार्मेसी, बॉयोटेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस आदि में डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजन किया जाता है। इन कोर्सेस के लिए प्रवेश परीक्षा को ए, बी, सी, डी, ई1,ई2, एफ, जी, एच, आई और लैटरल इंट्री के लिए कुल कोर्सेस को (1 से लेकर 8 ग्रुप में रखा गया है। जेईईसीयूपी द्वारा विभिन्न कोर्सेस में दूसरे वर्ष में लैटेरल इंट्री के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाती है।

इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिप्लोमा, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइन, होम साइंस, टेक्सटाइल डिजाइन एंड इंजीनियरिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस, डिप्लोमा इन फार्मेसी, पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग। सेकंड ईयर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्सेस में लैटरल एंट्री, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी।

एडमिट कार्ड और रिजल्ट

यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जेईईकप की वेबसाइट http://jeecup.nic.inपर जारी किए जाएंगे। आपको इसे डाउनलोड कर प्रिंट लेना होगा। परिणाम की घोषणा परीक्षा खत्म होने के 10 दिन के अंदर कर दी जाएगी।

दो शिफ्ट में होंगी परीक्षा

यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन-तीन घंटे की दो शिफिट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक होगी और दूसरी 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक होगी।

यहां से लें मदद

यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश-यूपी जेईई 2021 के संबंध में किसी तरह की मदद के लिए आप पर jeecuphelp@gmail.com ई-मेल भेजकर या अपने कैंडिडेट लॉग-इन के जरिए मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप दिए गए नंबरों पर कार्यदिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर हैं-0522-2630667, 2630106, 2630678, 2630695 और 2636589 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।

देखें नोटिफिकेशन

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *