करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

65 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, 70 लाख कैंडिडेट्स होंगे शामिल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का संशोधित कैलेंडर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 9 महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल फरवरी तक राजस्थान में कुल 13 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी।

बोर्ड की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा नए कार्यक्रम के मुताबिक 28,29 और 30 जून 2022 को होगी। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक/ वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा 18 और 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा- भर्ती कैलेंडर जारी करने के बाद छात्रों की संख्या को देखते हुए भर्ती परीक्षा के समंय और तारीख में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही रीटा और CET का भी टाइम टेबल जारी किया गया है। ताकि छात्रों को तैयारी का सही समय मिल सकता है। शर्मा ने कहा कि हमने इससे पहले भी भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इसके अनुरूप भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में इस बार भी परीक्षा की तारीख के अनुरूप ही निर्धारित वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 65 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं और उनकी तिथि

9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 18 जून
295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 19 जून
1012 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती – 28, 29 और 30 जून
5396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा- 9 जुलाई
35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती – 9 जुलाई
189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती – 10 सितंबर
460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम – 11 सितंबर
5126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम – 25 सितंबर
87 पदों पर वनपाल भर्ती – 6 नवंबर
1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती- 12 एवं 13 नवंबर
CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा – दिसम्बर
46,500 पदों के लिए रीट भर्ती -जनवरी 2023
CET सीनियर सैकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023
वहीं इस साल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 24 अप्रैल को APRO भर्ती परीक्षा, 18 से 20 मई तक कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा और 4 जून को पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *