करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइमटेबल

CBSE BORD EXM
CBSE BORD EXM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई की डेटशीट शेयर की है। बोर्ड 04 मई से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं शुरू करेगा। 10वीं कक्षा की परीक्षा 7 जून को खत्म हो जाएगी, जबकि 12वीं की परीक्षा का समापन 10 जून को होगा। इस प्रकार शेड्यूल के अनुसार 10 जून 2021 तक सीबीएसई बोर्ड के सभी पेपर्स की परीक्षाएं संपन्न कर ली जाएंगी।

इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट का एग्जाम 10.30 बजे से 01.30 बजे तक चलेगा और दोपहर की शिफ्ट का एग्जाम ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक चलेगा। सुबह की शिफ्ट के लगाए गए स्कूल स्टाफ को दोपहर की शिफ्ट में नहीं लगाया जाएगा। आमतौर पर प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में होती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में शुरू होती हैं और यह मार्च में खत्म हो जाती हैं। लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षा में देरी हुई है।

किस तारीख में किस विषय की परीक्षा होगी, इसकी जानकारी इस प्रकार है।

सीबीएसई 10वीं परीक्षा के मुख्य पेपर व तारीखें

06 मई . इंग्लिश
10 मई . हिन्दी (कोर्स ए व बी)
15 मई . विज्ञान
17 मई . पेंटिंग
18 मई . म्यूजिक
20 मई . गृह विज्ञान
21 मई . मैथ्स
27 मई . सामाजिक विज्ञान
02 जून . संस्कृत
07 जून . कंप्यूटर एप्लीकेशन

सीबीएसई 12वीं परीक्षा के मुख्य पेपर व तारीखें

04 मई . इंग्लिश (इलेक्टिव व कोर)
05 मई . टेक्सेशन
08 मई . फिजिकल एजुकेशन
10 मई . इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, मीडिया, शॉर्टहैंड
12 मई . बिजनेस स्टडीज
13 मई . फिजिक्स-एप्लाइड फिजिक्स
15 मई . रिटेल-मास मीडिया
17 मई . अकाउंटेसी
18 मई . केमिस्ट्री
19 मई . पॉलिटिकल साइंस
21 मई . संस्कृत (इलेक्टिव व कोर)
24 मई . बायोलॉजी
25 मई . इकोनॉमिक्स
28 मई . सोशोलॉजी
29 मई . कंप्यूटर साइंस-आईटी
31 मई . हिन्दी (कोर व इलेक्टिव)
02 जून . ज्योग्राफी
03 जून . वेब एप्लीकेशन, टूरिज्म
05 मई . साइकोलॉजी
07 जून . गृह विज्ञान
10 जून . हिस्ट्री
11 जून . बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने 28 जनवरी 2021 को सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल्स के साथ संवाद में बताया था कि बोर्ड 2 फरवरी 2021 को कक्षा 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। इस बार 38 दिनों के भीतर सीबीएसई के 10वींए 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *