राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल Rajasthan Board 10th 12th Exam Time Table-2021 जारी कर दिया। दोनों ही क्लास की परीक्षाएं 6 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 22 दिन यानी 27 मई तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 दिन यानी 29 मई तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होंगी। इस बार दोनों बोर्ड की परीक्षाओं में 21.50 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। इससे पहले पिछले साल बोर्ड परीक्षा में 20.58 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। पिछले साल बोर्ड की कक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी क्लासेज के स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया था। इससे शायद ही किसी छात्र को फेल हुआ। इससे बोर्ड के साथ-साथ अन्य कक्षाओं में छात्रों की संख्या बढ़ी।
60 फीसदी सेलेबस से आएगा पेपर
कोरोना के चलते पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को समय कम मिला और ऐसे में बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12वीं क्लास का संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया। कोविड-19 के मद्देनजर सिलेबस में लगभग 40 प्रतिशत की कमी की गई। यानी 60 फीसदी सेलेबस से पेपर आएगा। वहीं, कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक में 60 फीसदी स्कूल नंबर देगा। बाकी 40 प्रतिशत के पेपर होंगे। 6, 7 और 8वीं क्लास में 60 फीसदी का पेपर होगा और 40 प्रतिशत नम्बर स्कूल देगा। वहीं 9 वीं से 12वीं क्लास तक में सिर्फ सेलेबस कम किया है।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें


