करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 हजार 143 पदों पर होगी भर्ती, 16 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

delhi_university
delhi_university

दिल्ली विश्वविद्यालय-डीयू में में नॉन टीचिंग के अनेक 1 हजार 143 पदों पर भर्ती (DU Non Teaching Vacancy) निकली है। इनके लिए परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा।

इन पदों पर है वेकेंसी

कुल 1143 पदों में जूनियर असिस्टेंट . 236, सीनियर असिस्टेंट . 45, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट. 58, जूनियर वर्क असिस्टेंट . 35, लाइब्रेरी अटेंडेंट . 109, मेडिकल ऑफिसर के 15 पद, हेल्थ अटेंडेंट . 18, लैबोरेटरी अटेंडेंट . 152, इंजीनियरिंग अटेंडेंट . 52, असिस्टेंट रजिस्ट्रार. 06, प्राइवेट सेक्रेटरी. 02, सिक्योरिटी ऑफिसर. 01, योगा ऑर्गनाइजर. 01, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट. 05, नर्स . 07, असिस्टेंट मैनेजर-गेस्ट हाउस. 01, जूनियर इंजीनियर-सिविल. 05, जूनियर इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल. 05, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑपिसर-04, हिन्दी ट्रांसलेटर. 02, पर्सनल असिस्टेंट. 09, प्रोफेशनल असिस्टेंट. 16, सोशल वर्कर. 03, फीजियोथेरेपिस्ट. 02, एक्स-रे टेक्नीशियन . 02, हॉर्टीकल्चरिस्ट . 01, असिस्टेंट आर्काइविस्ट. 01, स्पोस्र्ट्स कोच. 01, सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट . 17, फार्मासिस्ट . 05, टेक्निकल असिस्टेंट-कंप्यूटर. 19, टेक्निकल असिस्टेंट-हेल्थ सेंटर . 02, टेक्निकल असिस्टेंट-डिपार्टमेंट्स . 51, सैनिटरी इंस्पेक्टर . 01, तबला एकंपनिस्ट . 12, पखावज प्लेयर . 01, सारंगी एकंपनिस्ट . 02, वॉयलिन एकंपनिस्ट . 02, मृदंगम एकंपनिस्ट . 01, हारमोनियम एकंपनिस्ट . 01, तानपुरा एकंपनिस्ट . 04, लैबोरेटरी असिस्टेंट . 53 असिस्टेंट . 80, स्टेनोग्राफर . 77, वर्क असिस्टेंट . 03, असिस्टेंट-स्टोर . 02, सेल्समैन-डीएचएमआई . 02, लाइब्रेरी असिस्टेंट . 05, टेलीफोन ऑपरेटर . 08, जूनियर असिस्टेंट-स्टोर . 01 पद पर भर्ती होनी है।

जरूरी योग्यता

सभी पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं और अधिकतम उम्र सीमा अलग-अलग है। हर पद के लिए मांगी योग्यताओं की जानकारी आप आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तारीख 16 मार्च 2021 है। इसके बाद 18 मार्च से 20 मार्च 2021 तक आवेदन फॉर्म में सुधार करने का एक मौका भी दिया जाएगा।

आवेदन के इच्छुक डीयू की वेबसाइट http://du.ac.inया फिर एनटीए डीयू रिक्रूटमेंट की वेबसाइट http://recruitment.nta.nic.in पर सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें। होम पेज पर ही अप्लीकेशन से सम्बन्धित लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आवंटित अप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड को भरकर सबमिट करके अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे।

यह होगा आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए। ओबीसी-एनसीएल आर्थिक कमजोर वर्ग और महिलाओं के लिए 800 रुपए। एससी-एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है।

जाने परीक्षा के बारे में

परीक्षा की तारीख बाद में डीयू की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। किस पद के लिए परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा, सिलेबस क्या होगा, इसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

यहां देखें भर्ती विज्ञापन

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *