- परीक्षा पर चर्चा-2021: 8.6 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि 14 मार्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को तनाव कम करने और परीक्षा में सफल होने के टिप्स देने और बातचीत के लिए एक बार फिर तैयार है। इसी तहत इस साल होने वाले परीक्षा पर चर्चा- 2021 कार्यक्रम के लिए अभी तक 8.6 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस साल कोरोना के चलते यह कार्यक्रम वर्चुअल मोड में होगा।
मोदी कोरोना संक्रमण की वजह से करीब 9 महीने कक्षाओं से दूर रहने वाले 9वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन करेंगे। इसमें पहली बार टीचर और पेरेंट्स भी शामिल हो सकेंगे। यह कार्यक्रम मार्च में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। कार्यक्रम के दौरान पीएम बच्चों से परीक्षा से संबंधित टिप्स और ट्रिक्स के बारे में चर्चा करेंगे।
करीब 2.25 लाख टीचर्स और 78 हजार पेरेंट्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे स्टूडेंट्स या पेरेंट्स जो इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है, वे आखिरी तारीख से पहले ही पंजीयन करा सकते हैं। आवेदन का आखिरी तिथि 14 मार्च तय की गई है।
9 से 12 के स्टूडेंट्स इसमें भाग लेने के लिए किसी एक विषय पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को सीधे कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विजेता स्टूडेंट्स को प्रशंसा और प्रोग्राम का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
पीएम मोदी से सवाल पूछने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://innovateindia.mygov.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
2018 से शुरू हुआ था सिलसिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 के बाद से हर साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स से परीक्षा के पहले सीधी चर्चा करते रहे हैं। यह आयोजन का चौथा अवसर होगा। इस साल सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से 11 जून तक होगी।


