करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

बिहार मेें हो गई 12वीं बोर्ड परीक्षा, अब परिणाम जारी करने की तैयारी

Bihar_board
Bihar_board

सीबीएसई, राजस्थान और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जहां मई में होंगी, बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त हो गई हैं। स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है। नतीजे मार्च या अप्रैल में जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होनी है।

बिहार मेें बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुईं थीं और 13 फरवरी को समाप्त हो गईं। इस साल 13.50 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। यह संख्या पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल-2020 में भी परीक्षा 13 फरवरी को खत्म हो गई थी। रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। कोविड-19 के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया में थोड़ी देर हुई थी। उसके बावजूद रिकॉर्ड 40 दिनों में रिजल्ट की घोषणा हुई थी।

पिछले साल 12वीं में पास प्रतिशत 80.44 रहा था। साइंस में 476 अंक के साथ नेहा कुमारी, कॉमर्स में कौसर फातमा और सुधांशु नारायण चौधरी, कला संकाय में साक्षी कुमारी ने टॉप किया था। पिछले साल 12 लाख स्टूडेंट्स इंटर की परीक्षा में शामिल हु ए थे। पिछले साल 12 लाख से 9 लाख उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए थे। कुल पास पर्सेंटज 80.44 फीसदी गया था।

इस बार 2020 जैसी विपरीत परिस्थितियां नहीं हैं। हालांकि मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। बारकोडिंग के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण मूल्यांकन केंद्रों पर किया जाएगा। ज्ञात हो कि विषयवार मूल्यांकन केंद्र बनाया जाता है। किस केंद्र पर किस विषय की कॉपी जांची जाएगी, इसका निर्णय बिहार बोर्ड द्वारा किया जाएगा। बोर्ड को उम्मीद है कि मार्च 2021 के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी दी जाएगी। बिहार बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी करेगा।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *