करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

बिहार में 10वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से

bihar-board
bihar-board

बिहार में 10वीं बोर्ड परीक्षा-2021 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होगी। बोर्ड ने इसके लिए सभी एग्जाम सेंटर्स पर तैयारियां पूरी कर ली है।

कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा दो शिफ्ट्स में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू होगी और सुबह 9.20 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा की दूसरी शिफ्ट दोपहर 01.45 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.35 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

• स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। इसलिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
•स्टूडेंट्स को अपना सेनेटाइजर घर से लाना होगा।
•परीक्षा हॉल में एंट्री से लेकर परीक्षा के खत्म होने तक स्टूडेंट्स को फेस मास्क पहनना होगा।
•परीक्षा में जाने से पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एडमिट कार्ड में बताई गईं सभी गाइड लाइंस घर से पढ़कर जाएं।

एडमिट कार्ड में गलती होने पर आधार नंबर से मिलेगी एंट्री

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर चुका है। स्टूडेंट्स को साथ एडमिट कार्ड के साथ आधार नंबर, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फोटोयुक्त बैंक पासबुक में से कोई एक पहचान पत्र भी लेकर जाएं। एडमिट कार्ड में गड़बड़ी होने पर इस बार बोर्ड ने पहचान पत्र से प्रवेश देने का इंतजाम किया है।

कंट्रोल रूम स्थापित

परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए बोर्ड ने कंट्रोल रूम की सुविधा स्थापित की है। बीएसईबी कंट्रोल रूम 16 फरवरी सुबह 6 बजे से 24 फरवरी शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर- 0612- 2230009 और 0612-2222575 पर संपर्क कर सकते हैं।

16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल

इस साल मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख 84 हजार 466 स्टूडेंट्स शामिल होंगे जो पिछले साल की तुलना में करीब एक लाख ज्यादा है। वहीं, राज्य बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हुई थी और 13 फरवरी को पूरी हुई। इस साल 13.5 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। 12वीं बोर्ड के नतीजे मार्च या अप्रैल में जारी किए जा सकते हैं।

http://बीएसईबी कक्षा 10 का टाइम टेबल यहां देखें

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *