करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

examination
examination

प्रतियोगी परीक्षा वह रास्ता है जिसके जरिए करियर में सफलता हासिल होती है। ज्यादातर विद्यार्थी लगन के साथ परिश्रम करते हैं परन्तु कामयाबी कुछ ही विद्यार्थियोंं को मिलती है। इसका कारण यह है कि प्रतियोगी परीक्षाएं हमारे स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं से अलग होती है। इसलिए इनकी की तैयारी की रणनीति भी अलग होती है। विद्यार्थी ज्यादातर इस बात को नहीं समझ पाते।

हमने आपके लिए जाने विशेषज्ञों से प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के गुर। उनके टिप्स इस प्रकार हैं-

टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें

समय के सदुपयोग के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार टाइम टेबल बनाएं। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों के लिए समय तय करें। समय सारणी के अनुसार अध्ययन करने से आपका कोई भी विषय नहीं छूटेगा और सभी विषयों को उपयुक्त समय दे सकेंगे।

पढ़ाई के लिए चुनें उपयुक्त जगह

पढ़ाई के लिए ऐसा शांत स्थान होना चाहिए, जहां आप एकाग्रता से पढ़ सकें। यदि घर छोटा हो या उपयुक्त स्थान ना हो तो घर के बाहर किसी शांत जगह, किसी दोस्त के घर अथवा पुस्तकालय में जाकर पढ़ सकते हैं।

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें

किसी भी परीक्षा की तैयारी की शुरुआत उसके पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझने के साथ होनी चाहिए।

मानक पुस्तकें पढ़े

अपने विषय से संबंधित मानक यानि स्टंडर्ड पुस्तकें पढ़े। एक विषय की एक से अधिक पुस्तकें पढऩे से बेहतर होगा, एक ही स्टंडर्ड बुक को बार-बार पढऩा। पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर तैयारी शुरू करें। पढ़ाई आसान हो जाएगी।

नोट्स बनाएं

दूसरे के बनाए नोट्स आपके काम नहीं आ सकते। खुद समझ-समझ कर आसान भाषा में नोट्स तैयार करें। टॉपिक्स को पॉइंट वाइज लिखें। समझने और रिवीजन में आसानी होगी।

मॉक टेस्ट दें

समय-समय पर मॉक टेस्ट देते रहें। इससे आपकी कमजोरी और ताकत सामने आएगी और वास्तविकता का पता चलेगा। आप अपनी कमजोरी दूर कर अपने मजबूत पक्ष का फायदा उठाएं। बार-बार टेस्ट देने से परीक्षा के प्रति आपका डर कम होगा। पेपर सही तरीके से हल करने का हुनर आएगा।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे हैं। कमेंट कर बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। हमारी पोस्ट को लेकर आपका कोई सवाल है तो भी आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपको लगता है कि यह जानकारी आपके किसी अपने के लिए उपयोगी हो सकती है तो शेयर करें। आगे भी आप अगर हमारी वेबसाइट के अपडेट पाना चाहते हैं तो वेबसाइट को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *