करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

इतनी भी जरूरी नहीं कोचिंग

कोचिंग
coching

कहा जाता है कि कोचिंग के जरिए सफलता की राह आसान हो जाती है लेकिन कोचिंग लेना सबके लिए आसान नहीं है। कई अभ्यर्थी गांवों-कस्बों में रहते हैं। उनकी आर्थिक स्थति शहर में कोचिंग लेने की इजाजत नहीं देती। कई पारिवारिक कारणों से भी कोचिंग नहीं ले पाते।

दूसरी ओर कोचिंग का इनका प्रचार अभियान इस तरह होता है कि आम विद्यार्थी का स्वयं से भरोसा ही उठ जाता है। ऐसी स्थति में विद्यार्थी ïïऊहापोह में रहते हैं कि क्या करें, क्या ना करें।

यहां स्पष्ट करना चाहेंगे कि कोचिंग लेना सफलता की गारंटी नहीं है। यदि आपके हालात कोचिंग की इजाजत नहीं देते तो कोई बात नहीं। यह हताश होने की बात नहीं है।

आपने देखा होगा कि लाखों परीक्षार्थी कोचिंग लेते हैं लेकिन प्रतियोगिता परीक्षा में सभी तो सफल नहीं होते। सच यह है कि कोचिंग में अक्सर उन्हीं विद्यार्थियों पर फोकस किया जाता है, जिनमें सफलता की ज्यादा संभावना होती है। ताकि उसे बाद में भुनाया जा सके। इसलिए प्रचार के झांसे में ना आएं।

एक्जाम क्रेक करने के लिए कोचिंग से ज्यादा जरूरी है आपका पक्का इरादा और फोकस रहकर सही दिशा में कड़ी मेहनत करना। यदि आप कोचिंग नहीं कर पा रहे तो घर पर रहकर पढ़ाई पर फोकस करें। टाइम टेबल बनाकर टीवी-फोन, टीवी से दूरी रखते हुए आत्मानुशासन के साथ तैयारी करें।

आपने शिक्षक, सीनियर या नेट से मार्गदर्शन लें। आनलाइन वीडियो लेक्चर देखकर डाउट दूर करें। कोई अच्छी टेस्ट सीरिज ज्वाइन करें और लगातार मॉक टेस्ट देते रहें। अभ्यास से कमजोरी दूर होगी। खूब प्रेक्टिस करें।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे हैं। कमेंट कर बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। हमारी पोस्ट को लेकर आपका कोई सवाल है तो भी आप कमेंट में पूछ सकते हैं। आपको लगता है कि यह जानकारी आपके किसी अपने के लिए उपयोगी हो सकती है तो शेयर करें। आगे भी आप अगर हमारी वेबसाइट के अपडेट पाना चाहते हैं तो वेबसाइट को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *