करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

राजस्थान में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर: 25 अप्रेल को होगी- रीट-2021

reet-2022
reet-2022

राजस्थान में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (राजस्थान इलिजिबिलिटी एक्जामिनेशन फार टीचर्स-रीट) रीट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

रीट के लिए प्रवेश पत्र 14 अप्रेल से जारी किए जाएंगे और परीक्षा 25 अप्रेल को होगी। कक्षा 6 से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे के बीच और पहली कक्षा से पांचवी कक्षा की परीक्षा शाम से ढाई से पांच बजे तक होगी। बता दें कि इस रीट के जरिए थर्ड ग्रेड टीचर के 31000 पदों पर भर्ती होगी। 11 लाख बेरोजगार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

रीट में पास होने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं राजस्थान के अनुसूचित जनजाति वाले क्षेत्रों के कैंडीडेट्स का न्यूनतम पासिंग मार्क 36 फीसदी होना चाहिए। जो कैंडीडेट इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जो कि तीन सालों के लिए वैलिड होगा

जानें रीट-2021 के बारे में

♦ आवेदन 11 जनवरी से आनलाइन उपलब्ध रहेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी रहेगी। कैंडीडेट्स को एक परीक्षा में शामिल होने के लिए 550 रुपये की फीस अदा करनी होगी जबकि दोनों सब्जेक्ट में शामिल होने के लिए 750 रुपये की फीस अदा करनी होगी।

♦ पहले रीट के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड जरूरी था। अब बीएड के साथ स्नातक या पीजी में किसी भी एक में 50 प्रतिशत या अधिक अंक होने चाहिए।

♦ रीट लेवल-1 में बीएड वाले शामिल नहीं हो सकेंगे। लेवल-1 में बीएसटीसी, डीएलएड वाले ही शामिल होंगे।

♦ बीएड वालों को रीट लेवल-2 में रखा जाएगा। क्योंकि बीएड वालों को लेवल-1 का शिक्षक बनने के बाद 6 माह का ब्रिज कोर्स करना होता है। प्रदेश में इसकी कोई संस्था नहीं।

♦ वेटेज सिस्टम में बदलाव किया गया है। पहले भर्ती की मेरिट में लेवल-2 में रीट-आरटेट में अंकों का 70 फीसदी व स्नातक के अंकों का 30 फीसदी वेटेज जोड़कर मेरिट बनाई जाती थी। अब शिक्षक भर्ती में रीट-आरटेट के अंकों का 90 फीसदी व स्नातक के अंकों का 10 फीसदी वेटेज जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी।

♦ राजस्थान अध्ययन बारीकी से पूछा जाएगा। इससे राजस्थान के अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। पहले रीट में राजस्थान के जीके को प्राथमिकता नहीं थी। एनसीटीई के सिलेबस के आधार पर ही रीट का सिलेबस तय था। अब रीट में प्रदेश की भौगोलिक स्थितिए कला संस्कृतिए इतिहास से जुड़े सवाल होंगे।

♦ कॉमर्स स्ट्रीम से स्नातक करने वाले भी रीट दे सकेंगे। इन्हें रीट लेवल-2 में सोशल स्टडीज विषय में शामिल किया जाएगा।

♦ आदेश के मुताबिक रीट आरक्षित वर्गों को पात्रता अंकों में 5 फीसदी से लेकर 20 फीसदी अंकों तक की रियायत मिलेगी।

♦ रीट में विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं-
सामान्य-अनारक्षित- 60 अंक (टीएसपी नॉन टीएसपी)
अनुसूचित जनजाति- 55 (नॉन टीएसपी) नॉन टीएसपी-36 (टीएसपी)
अनुसूचित जाति, ओबीसीए एमबीसी व आर्थिक कमजोर वर्ग – 55 अंक (नॉन टीएसपी व टीएसपी)
समस्त श्रेणी की विधवा और परित्यक्ता महिलाएं एवं पूर्व सैनिक- 50 अंक (टीएसपी व नॉन टीएसपी)
दिव्यांग-40 अंक (टीएसपी व नॉन टीएसपी)
सहरिया जनजाति-36 अंक (टीएसपी व नॉन टीएसपी)

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *