
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा और सबॉर्डिनेट सेवा भर्ती 2021 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती तीन साल बाद हो रही है।
- RAS के 76, RPS के 77 पदों पर वैकेंसी। पहली बार EWS के लिए आरक्षण। 27 अगस्त तक ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन।
RPSC RAS 2021 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 988 पदों पर भर्ती परीक्षा होगी। इसमें राज्य सेवा के 363, अधीनस्थ सेवा के 625 पद है। आरपीएससी आरएएस के ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त तय की गई है। इन सेवा में भर्ती के लिए ईडब्ल्यूएस के लिए पहली बार आरक्षण लागू होगा। नियमानुसार आयु सीमा व शुल्क में छूट मिलेगी। इन 988 पदों में से 82 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
ये भी पढ़ें राजस्थान प्रशासनिक सेवा: आरएएस अधिकारी कैसे बनें
राजस्थान लोक सेवा आयोग के की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कुल 988 पदों में 363 पद राज्यसेवा के और 625 पद अधीनस्थ सेवाओं के हैं। राज्य सेवाओं में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 76 पद, राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 77 पद राजस्थान लेखा सेवा (R.Acs) के 32 पद, राजस्थान सहकारी सेवा के 33 पद, राजस्थान नियोजन सेवा के 7 पद, राजस्थान कारागार सेवा के 9 पद, राजस्थान उद्योग सेवा के 4, राजस्थान राज्य बीमा सेवा के 3, राजस्थान वाणिज्यिक सेवा के 38, राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा के 6, राजस्थान पर्यटन सेवा के 4, राजस्थान परिवहन सेवा के साथ 7 सहित अन्य सेवाओं के पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए 28 जुलाई से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इसमें सामान्य कैटेगिरी के अभ्यर्थियों से 350, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) व ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के अभ्यर्थियों से 250, एससी और एसटी के अभ्यर्थियों से 150 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
RPSC RAS Notification 2021 PDF: यहां देखें राजस्थान आरएएस भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन और पढ़ें खास बातें
इस भर्ती के तहत प्रशासनिक और पुलिस सेवा समेत अन्य सेवाओं के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। सेवाओं के अनुसार पदों का विवरण नीचे पढ़ें।
पदों का विवरण
राज्य सेवा में 363 वैकेंसी
आरएएस- 76
आरपीएस 77
लेखा सेवा- 32
सहकारी सेवा- 33
नियोजन सेवा- 7
कारागार सेवा- 9
उद्योग सेवा – 4
राज्य बीमा सेवा- 3
वाणिज्यिक कर- 38
नागरिक रसद सेवा- 6
पर्यटन सेवा- 4
परिवहन – 7
समेकित बाल विकास- 8
ग्रामीण विकास- 21
श्रम कल्याण सेवा- 1
राज्य कृषि सेवा- 37
अधीनस्थ सेवा में 625 वैकेंसी
कुल – 988
आयु सीमा
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
अराजपत्रित कर्मचारी के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।
राजस्थान के एससी/एसटी/ओबीसी/अति पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट मिलेगी।
राजस्थान की एससी/एसटी/ओबीसी/अति पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
विधवा और परित्यक्ता महिला के लिए आयु सीमा नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।
आरएएस 2018 : मुक्ता राव को सबसे अधिक 526 अंक मिले
आरएएस 2018 के पहले 20 स्थानों में टॉपर रही मुक्ता राव ने सर्वाधिक 526 अंक अर्जित किए हैं। आयोग ने बीस अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी किए हैं।
पहले 20 स्थानों पर आए अभ्यर्थी व उनके प्राप्तांक
1. मुक्ता राव, झुंझुनूं : 526.00
2. मनमोहन शर्मा, टोंक : 522.25
3. शिवाक्षी, जयपुर : 520.75
4. निखिल कुमार,झुंझुनूं : 515.50
5. वर्षा शर्मा जयपुर : 511.75
6.यशवंत मीना, जयपुर : 509.25
7. रवि गोयल, अलवर : 508.75
8. बीनू देवाल, जालौर : 508.50
9. विकास प्रजापत टोंक : 508.00
10. सिद्धार्थ संधू नागौर : 508.00
11. मोनिका समाेेरे, जयपुर : 506.75
12. गौरव बुढानिया,चूरू : 503.00
13. पूनम, जोधपुर : 502.75
14. गरिमा शर्मा, जयपुर : 501.50
15. निहारिका शर्मा, अलवर : 500.25
16. रवि प्रकाश, जोधपुर : 499.50
17. महेश गागोरिया : 498.00
18. हुकमी चंद, सीकर : 496.50
19. मालविका त्यागी, झालावाड़ : 494.50
20. ऋषि सुधांशु पांडेय, जयपुर : 493.00
विवरण आयोग की वेबसाइट पर देख सकेंगे