करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई मेन्स

जेईई-मेन-2021:

jee main result 2021
jee main-2021

तीसरा सेशन आज से, 20 से 27 के मध्य आठ शिफ्टों में बीई-बीटेक

पेपर के दिशा निर्देशों का विशेष ध्यान रखें

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का तीसरा सेशन जो कि 20 से 27 जुलाई के मध्य देश-विदेश के 334 परीक्षा शहरों में आयोजित होने जा रहा है। यह परीक्षा आठ शिफ्टों में प्रत्येक दिन सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी। तीसरे सेशन की परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिन विद्यार्थियों का पूर्व के दो सेशन में एनटीए स्कोर कम रहा है, उनके लिए तीन माह उपरान्त परीक्षा होने से एनटीए स्कोर को बढ़ाने का मौका मिला है। पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्रों में स्टूडेंट्स को परीक्षा संबंधित सभी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। कोटा में पहले दिन यह परीक्षा तीन केन्द्रों पर होगी, इसमें शिवज्योति इंटरनेशनल स्कूल, परीक्षा डेस्क और वायबल सोल्युशन्स शामिल हैं।

पेपर के इंस्ट्रक्शंस अवश्य पढ़ें

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को परीक्षा में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इस वर्ष पूर्व में दो सेशन में हुई परीक्षा में न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों के उत्तरों को राउण्ड ऑफ कर इंटीजर में देने के निर्देश दिए गए थे लेकिन, स्टूडेंट्स ने दिए गए इंस्ट्रक्शंस को ध्यानपूर्वक नहीं पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर डेसीमल में दे दिए। जबकि एनटीए द्वारा जारी आंसर की में उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर को राउण्ड ऑफ कर इंटीजर में ही सही माना गया था। जिससे इन स्टूडेंट्स को नुकसान हुआ। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि पेपर प्रारंभ होने से 20 मिनट पूर्व दिए गए इंस्ट्रक्शंस को अच्छी तरह से पढ़ लें। स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को हल करने की स्पीड एवं एक्यूरेसी में संतुलन बनाए रखें। ताकि उनका प्रश्न पत्र निर्धारित समय में पूर्ण हल हो सके।
आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जेईई मेन के प्रवेश पत्रों में प्रत्येक विद्यार्थी को अपने दिए गए रिपोर्टिंग समय पर रिपोर्ट करना चाहिए क्योंकि प्रत्येक विद्यार्थी का रिपोर्टिंग समय अलग-अलग समय दिया गया है ताकि कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को दिए गए प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे। विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा। विद्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ कार्य हेतु 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जो नाम व रोल नम्बर लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगा।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *