करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा तारीख घोषित

JNVST 2021: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021, 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी सूची दी है।

नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) ने जेएनवीएसटी 2021 के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा की है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021, 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी सूची दी है।

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2021 (JNVST 2021) 11 अगस्त को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। सभी सुरक्षा सावधानियों और COVID 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने इसकी सूचना देते हुए ट्वीट में लिखा कि, “सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा- VI में प्रवेश के लिए छात्रों के चयन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2021 11 अगस्त, 2021 को सभी सुरक्षा सावधानियां / COVID प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।”

2 लाख से ज्यादा छात्रों देंगे परीक्षा

देश भर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में दाखिला लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए कुल 2,41,7009 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कोविड-19 के कारण बदला शेड्यूल

कोविड-19 संक्रमित मामलों की संख्या के मद्देनजर जेएनवीएसटी 2021 की परीक्षा तारीख को दो बार स्थगित किया गया था। परीक्षा पहले परीक्षा 19 जुलाई और उससे पहले 16 मई 2021 को आयोजित होने वाली थी।

कैसा होगा जेएनवीएसटी एग्जाम?

कक्षा 6 के लिए JNVST 2021 अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में आयोजित किया जाता है। छात्रों को एग्जाम पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है। एग्जाम को तीन भागों में बांटा गया है- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वीश्चन होते हैं।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *