करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यू

संजीव पासबुक और राजस्थान पाठयपुस्तक मंडल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज

sanjiv pasbook
  • किताब में आपत्तिजनक अंश छापने से नाराज मुस्लिम समुदाय

संजीव पासबुक पब्लिशिंग हाउस के मालिक और राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज करवाया है।

जयपुर के लालकोठी थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के अनुसार कि मुस्लिम समाज के नेताओं ने इस्लाम के साथ आतंकवाद की तुलना करने संबंधी तथ्य पुस्तक में प्रकाशित करने को लेकर आपत्ति के संबंध में बुधवार देर रात एक मामला दर्ज करवाया है। राजस्थान मुस्लिम फोरम ने एक किताब में इस्लाम के साथ आतंकवाद की तुलना संबंधी अंश छापने को लेकर नाराजगी जताई है। साथ ही प्रकाशक संजीव पासबुक पब्लिशिंग हाउस के मालिक और राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज करवाया है।

प्रकाशक के कार्यालय में तोडफ़ोड़

उन्होंने बताया कि समाज के मोहसिन रशीद खान ने पुस्तक प्रकाशक के मालिक और राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक षडयंत्र) और 295 ए (धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज करवाया है। किताब में आपत्तिजनक अंश छापने से नाराज कुछ लोगों ने बुधवार को प्रकाशक के कार्यालय में तोडफ़ोड़ की थी। पुलिस ने तोडफ़ोड़ में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

पब्लिकेशन ने मांगी माफी

वहीं, संजीव पासबुक पब्लिकेशन के प्रबंधक विजय शुक्ला के अनुसार राजनीति विज्ञान की एक पुस्तक में इस्लामिक आंतकवाद के बारे में पूछे सवाल के जवाब को लेकर समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी। संजीव प्रकाशन के निदेशक की ओर से 15 मार्च को लिखित माफी पत्र में उन्होंने कहा कि कक्षा 12 की हमारी राजनीति विज्ञान की पासबुक के पेज नंबर 395 पर हमारे लेखक की गलती से कुछ शब्द छप गए है। इससे आप लोगों को ठेस पहुंची है और ठेस पहुंचना वाजिब भी है। उसके लिये हम क्षमा प्रार्थी है। जितनी भी पासबुक होलसेलर के पास है उन्हें बेचा नहीं जाएगा और अतिशीघ्र वापस मंगवाकर नष्ट कर दिया जाएगा।

इस पाठ्य पुस्तक का प्रकाशन 2018 में के दौरान हुआ था। पुस्तक में आतंकवाद, राजनीति के अपराधीकरण और भ्रष्टाचार संबंधी एक अध्याय प्रकाशित किया गया था। पुस्तक के संयोजक और पुस्तक के अध्याय में प्रकाशित अंश के लेखक जोधपुर के सरकारी कॉलेज में एसोसिएटेड प्रोफेसर भंवरसिंह राठौड का सितम्बर 2020 में निधन हो चुका है।

भाजपा विधायक बोले. कुछ लोग जयपुर को हैदराबाद बनाना चाहते है

इस्लामी आतंकवाद को इस्लाम का ही एक रूप बताने पर पब्लिशर के ऑफिस पर तोडफ़ोड़ को भाजपा विधायकों ने इसे आतंकी घटना जैसा बताया है। भाजपा विधायक अशोक लाहोटी और वासुदेव देवनानी ने इस्लामिक आतंकवाद पर चर्चा के लिए विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव भी लगाया, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। शुक्रवार को विधानसभा के बाहर विधायक देवनानी ने कहा कि जिस तरह यहां कुछ लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वे लोग जयपुर को हैदराबाद बनाने का कुचक्र रच रहे हैं। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। राजनीति विज्ञान की किताब में जो प्रश्न पूछा गया वह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की है। विधायक लाहोटी ने कहा कि जिस तरह संगठित गिरोह ने पब्लिकेशन के ऑफिस पर हमला किया। यह संगठित आतंकवादी संगठन जैसी घटना है।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *