करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरल

एसएससी की मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के लिए आया नया शेड्यूल

SSC Exam Dates 2021 Important Notice
SSClogo

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एसएससी ने मार्च और अप्रैल-2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड कैलेंडर जारी किया है।

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा कि मार्च-अप्रैल में कुछ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के चलते कुछ परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.nic.in पर संशोधित कैलेंडर उपलब्ध है।

नए शेड्यूल के मुताबिक जूनियर इंजीनियर पेपर 1 की परीक्षा अब 22 से 24 मार्च 2021 तक होगी। पूर्व शेड्यूल के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक किया जाना था।

जूनियर इंजीनियर पेपर 2 परीक्षा 2019, जिसका आयोजन 21 मार्च 2021 को किया जाना है, के शेड्यूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक 21 मार्च 2021 को ही होगी।

सीपीओ परीक्षा, यानी दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर, CAPFs और सीआईएसएफ एएसआई परीक्षा 2019 के पेपर 2 की परीक्षा, जिसका आयोजन 26 मार्च, 2021 को किया जाना था, अब 8 मई, 2021 को होगी।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2020 की तिथि की घोषणा बाद में होगी।

सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2020 के लिए जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल में परीक्षा केंद्र का चुनाव किया है, उनकी परीक्षा अब 21 मई से 22 मई 2021 तक होगी। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा अपने पूर्व शेड्यूल के अनुसार 12 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक होगी।

SSC Exam Dates 2021 Important Notice में कहा गया है कि 1 अक्टूबर, 2020 से 31 अगस्त 2021 के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए आयोग द्वारा 7 अक्टूबर को टेंटेटिव कैलेंडर जारी किया गया था। अब मार्च से अप्रैल 2021 के दौरान कुछ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने के कारण कुछ परीक्षाओं के शेड्यूल में संशोधन किया गया है।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *