करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-डिफेंसएग्जामडिफेंसन्यूज4यू

सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी

sainik school
सैनिक स्कूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-NTA ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-AISSEE (ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2021) की फाइनल आंसर-की जारी की है। परीक्षार्थी एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट http://aissee.nta.nic.inपर आंसर-की चेक कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्म में अपलोड की है।

फाइनल आंसर-की के आधार पर ही जल्द ही सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। देश के सभी 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 7 और 14 फरवरी को आयोजित किया गया था।

रिजल्ट जारी होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए स्टूडेंट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल में फिट पाए जाने वाले स्टूडेंट्स की फाइनल मेरिट लिस्ट संबंधित स्कूलों को निर्धारित तारीख पर अपनी वेबसाइट पर जारी करनी होगी।

यह स्कूल नेशनल डिफेंस एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और अन्य अकादमियों के लिए स्टूडेंट्स को तैयार करते हैं। इस साल भारत सरकार ने सभी सैनिक स्कूलों के कक्षा 6वीं में लड़कियों के एडमिशन की अनुमति दे दी है।

गौरतलब है कि इस प्रवेश परीक्षा के जरिए विभिन्न सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन लिए जाएंगे। देशभर में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं। जिनमें छठी और 9वीं कक्षा में इस प्रवेश परीक्षा के जरिए एडमिशन मिलता है। ये स्कूल सैनिक स्कूल्स सोसायटी की ओर से संचालित किए जाते हैं। सैनिक स्कूल्स सोसायटी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है।

 

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
एयरफोर्सडिफेंस

करियर को दें उड़ान-ऐसे बनें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना Indian Air Force – IAF का हिस्सा

भारतीय वायु सेना में युवा अपने करियर को ऊंची उड़ा दे सकते हैं। भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें, इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। “कुछ सपने पंखों से नहीं, हौसलों से पूरे होते हैं।” यह वाक्य भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) पर…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *