करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टडिफेंसन्यूज4यू

मार्च में होगी सेना की पांच भर्ती रैलियां

सेना भर्ती रैली
सेना भर्ती रैली

भारतीय सेना में भर्ती के लिए मार्च 2021 में हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, नागालैंड और मणिपुर में भर्ती रैलियां होने जा रही है।

सेना भर्ती रैली कटक

ओडिशा के कटक जिले में 12 से 24 मार्च तक सोल्जर और जेसीओ पदों के लिए भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर चालु है। आवेदन 24 फरवरी 2021 तक किया जा सकता हैं। सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक टेक्निकल, सैनिक क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, सैनिक ट्रेड्समैन 10वीं पास, सैनिक ट्रेड्समैन 8वीं पास, सैनिक टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर भर्तियां होंगी।

8वीं पास, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन व टेक्निकल कोर्स करने वाले युवा तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिलेगा। इसके बिना रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रैली से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर उनके एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड पर ही रैली की तारीख व समय की जानकारी होगी।

रैली में पुरी, भद्रक, कटक, खोरदा, बालासोर, जयपुर, जगतसिंगपुर, केंद्रपारा, नयागढ़, मयूरभंज जिलों के युवा भाग ले सकेंगे। किस पद के लिए उम्र सीमा क्या होनी चाहिए, शैक्षणिक योग्यताएं क्या मांगी गई हैं, मेडिकल फिटनेस के क्या नियम हैं, इन सभी की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन सेप्राप्त कर सकते हैं।

सेना भर्ती रैली हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 1 से 16 मार्च तक सोल्जर-जीडीए क्लर्क, जेसीओ और हवलदार पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। रैली के जरिए सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क एसकेटी, जूनियर कमीशंड ऑफिसर-जेसीओ आरटी और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटड कार्टोग्राफर एचएवी एसएसी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी।

सोल्जर जनरल ड्यूटी पदों के लिए वे ही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वही, सोल्जर क्लर्क-एसकेटी पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें सभी विषयों में कम से कम 50 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानि उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अप्रैल 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

जूनियर कमीशंड ऑफिसर-जेसीओ आरटी पदों की तो उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक होने के साथ-साथ सम्बन्धित धर्म संप्रदाय से सम्बन्धित प्रमाण पत्र या डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।

सेना भर्ती रैली कोल्हापुर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 5 मार्च से 24 मार्च तक सोल्जर और जेसीओ पदों के लिए भर्ती रैली के लिए इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चालु है। आवेदन 20 फरवरी 2021 तक किए जा सकते हैं।

सेना भर्ती रैली दीमापुर

भारतीय सेना द्वारा दीमापुर, नागालैंड में 12 मार्च से 24 मार्च तक सोल्जर पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। इस रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर 24 फरवरी 2021 तक किये जा सकते हैं।

सेना भर्ती रैली मणिपुर

भारतीय सेना द्वारा मणिपुर में 10 मार्च से 20 मार्च तक सोल्जर पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर 22 फरवरी 2021 तक किये जा सकते हैं।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
एयरफोर्सडिफेंस

करियर को दें उड़ान-ऐसे बनें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना Indian Air Force – IAF का हिस्सा

भारतीय वायु सेना में युवा अपने करियर को ऊंची उड़ा दे सकते हैं। भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें, इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। “कुछ सपने पंखों से नहीं, हौसलों से पूरे होते हैं।” यह वाक्य भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) पर…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *