करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एयरफोर्सजॉब अलर्टडिफेंसन्यूज4यू

एयर फोर्स: 255 पदों पर भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन

airforce
airforce

इंडिय एयर फोर्स की ओर से साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में ग्रुप सी सिविलियन के 255 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए कैंडिडटे्स 13 मार्च तक आवेदन कर सकते है।

इसके तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ के 61, मेस स्टाफ के 47, हाउस कीपिंग स्टाफ के 49, सीएमटीडी-ओजी के 38, कुक-ओजी के 38, एलडीसी के 11, लॉन्ड्रीमैन के 9, फायरमैन के 8, पेंटर व स्टेनो ग्रेड-द्वितीय के 4-4, स्टोर सुप्रींटेंडेंट, स्टोर कीपर, कुक, कारपेंटर के 3-3, वुल्कैनाइजर व क्लर्क हिंदी टाइपिस्ट के 2- पदों पर भर्ती की जानी है।

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग मांगी गई हैं। कुछ पदों के लिए न्यूनतम अहर्ता कक्षा 10वीं पास हैए कुछ के लिए 12वीं और कुछ पदों के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 और अधिकतम 25 साल है। ओबीसी वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल, एससी व एसटी को 5 साल, दिव्यांगों को 10 साल की छूट मिलेगी। विभागीय कर्मचारियों, विधवा, तलाकशुदा या पति से न्यायिक तौर पर अलग हो चुकी महिलाओं को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की योग्यता अलग-अलग तय की गई है। ऐसे कैंडिडेट्स एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है।

आवेदन शुल्क नहीं

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

भारतीय वायु सेना की इस वैकेंसी के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन के साथ दिया गया है। आपको उसका प्रिंट लेकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरनी हैं। पूरी तरह भरे गए आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा। लिफाफे पर 10 रुपये का पोस्टल स्टैंप लगाना है और लिखना है कि आवेदन किस पद के लिए किस श्रेणी के तहत किया गया है। बताए गए पते पर 13 मार्च 2021 तक आपका आवेदन फॉर्म पहुंच जाना चाहिए। कैंडिडेट्स आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ एयर फोर्स स्टेशन के पते पर डाक द्वारा जमा करवाने हैं।

ऐसे से होगा चयन

पहले आवेदन के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग होगी। फिर लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को पद की मांग के अनुसार स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट में भाग लेना होना होगा।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
एयरफोर्सडिफेंस

करियर को दें उड़ान-ऐसे बनें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना Indian Air Force – IAF का हिस्सा

भारतीय वायु सेना में युवा अपने करियर को ऊंची उड़ा दे सकते हैं। भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें, इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। “कुछ सपने पंखों से नहीं, हौसलों से पूरे होते हैं।” यह वाक्य भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) पर…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *