करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टटीचिंगन्यूज4यूसैकंडरी, हायर सैकंडरी

संस्कृत में पीजीटी टीचर के 534 पदों पर भर्ती, 03 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

sanskrit_shikshak bharti
sanskrit_shikshak bharti

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संस्कृत के 534 पीजीटी अध्यापकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सामान्य वर्ग के 325, एससी के119, बीसीए के 59 और बीसीबी 31 पद हैं। इसके लिए 16 फरवरी से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च तय की गई है।

यह चाहिए योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ने मैट्रिक या हायर क्लासेस हिंदी-संस्कृत विषय में से किसी एक के साथ पास की हो। साथ ही संबंधित विषय के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा एसटीईटी का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास संस्कृत विषय में मास्टर डिग्री और बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए।

आयु सीमा

पीजीटी के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 42 साल तक हो। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 06 मार्च होगी। जनरल कैटेगरी और हरियाणा से बाहर के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क पुरुष वर्ग में 500 और महिला के लिए 125 रुपए होगा। हरियाणा के एससीए बीसी और ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थी को 125 और महिला को 75 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक मानदंड और अनुभव में प्राप्त अंक के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 14 मार्च को होगी।

ऐसे करें आवेदन

योग्य और इच्छुक कैंडिडटे्स 16 फरवरी से 03 मार्च तक आयोग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *