करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एयरफोर्सडिफेंसन्यूज4यू

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-AFCAT के नतीजे जारी

IAF AFCAT Result
airforce logo

AFCAT 2 Result 2020 भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट http://afcat.cdac.inपर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा। बता दें कि इंटरव्यू के लिए डेट और वेन्यू चुनने के लिए विंडो ओपन कर दी गई है। 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 25 अक्टूर को सुबह 11 बजे तक, उम्मीदवार इंटरव्यू की तारीख और वेन्यू चुन सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर कैंडिडेट लॉग इन टैब का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिएए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://afcat.cdac.inपर जाएं। होमपेज पर कैंडिडेट लॉगइन सेक्शन में AFCAT 02/2020- CYCLE पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी और पास वर्ड दर्ज कर लॉगइन करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसमें दिए गए विवरण को चेक करें। भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर रखें। बता दें कि लॉगइन करने के बाद ही उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए डेट और वेन्यू चुनने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बता दें कि इंटरव्यू डेट और वेन्यू सेलेक्ट करने के बाद उम्मीदवार का कॉल लेटर जल्द ही उपलब्ध होगा। वहीं, जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू डेट और वेन्यू सेलेक्ट नहीं कर सकेंगे, उनके लिए सिस्टम के द्वारा तिथि और जगह आवंटित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना द्वारा एयर फोर्स कॉमन ऐडमिशन टेस्ट का आयोजन 3, 4 और 5 अक्टूबर 2020 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
एयरफोर्सडिफेंस

करियर को दें उड़ान-ऐसे बनें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना Indian Air Force – IAF का हिस्सा

भारतीय वायु सेना में युवा अपने करियर को ऊंची उड़ा दे सकते हैं। भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें, इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। “कुछ सपने पंखों से नहीं, हौसलों से पूरे होते हैं।” यह वाक्य भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) पर…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *