करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-इंजीनियरिंगइंजीनियरिंग

जूनियर इंजीनियर के 697 पदों पर भर्ती

ppsc
ppsc

पंजाब लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 697 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जूनियर इंजीनियर सिविल-वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट के लिए 585 पद, सिविल-वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट के लिए 81, सिविल वॉटर रिसोर्सेस मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के लिए 27 और मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल-वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन के लिए 04 पद हैं।

शैक्षिक योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित स्ट्रीम जैसे सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में 3 साल का डिप्लोमा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष या उच्च योग्यता। इंजीनियरिंग के इन स्ट्रीम्स में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

18 से 37 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र 1 जनवरी 2021 तक गिनी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

सभी पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन पीपीएससी की वेबसाइट http://www.ppsc.gov.inके जरिए ऑनलाइन करना है। कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2021 है। कुछ के लिए आप 27 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी डीटेल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

ऐसे होगा चयन

पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए 35400 रुपये महीने तक का वेतन मिलेगा।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *