करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंगन्यूज4यू

राजस्थान में उच्च शिक्षा बदहाल, कॉलेजों में खाली पड़े हैं 50 प्रतिशत पद

ews
Rajasthan Legislative Assembly

राजस्थान के कॉलेजों में 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। यहां वर्ष 2015 से अब तक पद नहीं भरे गए हैं।

राजस्थान विधानसभा में चर्चा के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने यह जानकारी दी। अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने मंगलवार को विधायक हमीरसिंह भायल के सिवाना कॉलेज में रिक्त पद के प्रश्न पर विधायकों के पूरक प्रश्नों का जब उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी जवाब दे रहे थे तब हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यह बच्चों के साथ न्याय नहीं होगा। कम स्टाफ में कैसे शिक्षा पूरी कर सकें, इस पर सोचना चाहिए। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का उपयोग कर कम स्टाफ में कैसे शिक्षा पूरी कर सके, इस पर विचार किया जाना चाहिए। जोशी ने कहा कि वेबिनार आदि तरीके से भी बच्चों की शिक्षा की पूर्ति की जा सकती हैं।

विद्या संबलन योजना

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि सत्र 2020-21 में नव सृजित राजकीय महाविद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था के लिए विद्या संबलन योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के तहत सत्र 2018-19 से 2020-21 तक नव सृजित राजकीय महाविद्यालयों में यूजीसी द्वारा निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। भाटी ने कहा कि सहायक आचार्य के 918 पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। सरकारी कॉलेजों में युवाओं को योग्यता के अनुसार लगाकर आगामी अप्रैल के बाद प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 23 नवीन राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण डीएमएफटी फंड से किये जाने हैं। इसी क्रम में 10 कॉलेज प्रधानमंत्री जन-विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत बनाए जाने हैं। इनमें से एक निर्माणाधीन है और 9 महाविद्यालयों के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा शीघ्र ही राशि जारी की जाएगी।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *