करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

सरकारी नौकरी : भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास से मांगे आवेदन, 2558 पदों पर होगी सीधी भर्ती के लिए 7 अप्रैल तक करें आवेदन

india-post
भारतीय डाक विभाग

भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ और केरल सर्कल में डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मैनेजर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मैनेजर के 2558 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें केरल सर्कल में 1421 और छत्तीसगढ़ सर्कल. 1137 भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख 07 अप्रैैल है। इन पदों पर भर्ती के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और नहीं कोई इंटरव्यू होगा।

शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। 10वीं में मैथ्स, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में भारत सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग-कोई शल्क नहीं
सामान्य और अन्य-100 रुपए

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 10वीं में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को डायरेक्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *