करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

NIOS Exam 202212वीं की परीक्षा की डेट शीट जारी, 4 अप्रैल को होगी परीक्षा

nios

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो थ्योरी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथियों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड 4 अप्रैल 2022 को देश के अलग-अलग वेरिफाईड सेन्टर्स पर 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराएगी। परीक्षा की तरीखों मे कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा में बैठने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nios.ac.in पर विजिट कर डेट शीट डाउनलोड कर लें।

बोर्ड 4 अप्रैल 2022 को देश के अलग-अलग वेरिफाइड सेन्टर्स पर 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराएगी। परीक्षा की तरीखों मे कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। छात्र NIOS की ऑफिशियल बेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट भी डाउनलोड कर सकते हैं और NIOS छह सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित करेगा।

बोर्ड रिजल्ट के साथ सफल छात्रों को मार्क शीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट देगा। थ्योरी परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को फीस भरना अनिवार्य है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में आयोजित कराई जाएगी।

National Institute Of Open Schooling: NIOS ने अप्रैल में होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। NIOS हर साल दो बार परीक्षा का आयोजन कराता है।

NIOS Exam 2022: 12वीं के छात्र ऐसे कर पाएंगे डेटशीट डाउनलोड

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि पूर्व अधिसूचना विज्ञापन 02/2022 के 12 जनवरी, 2022 की जारी प्रारंभिक सूचना के क्रम में एनआईओएस की सार्वजनिक सैद्धांतिक परीक्षा माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए 04 अप्रैल, 2022 से आयोजित की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो थ्योरी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथियों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1- पहले स्टेप में सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nios.ac.in पर जाएं।
स्टप 2- दूसरे स्टेप के लिए कृपया नीचे स्क्रॉल करें और “छात्र सूचना अनुभाग” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब परीक्षा भाग तक पहुंचने के लिए एक बार फिर नीचे स्क्रॉल करें।
स्टेप 4- फिर “सीनियर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं) परीक्षाओं के लिए दिनांक पत्रक” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5- कक्षा 12वीं के लिए एनआईओएस डेट शीट डाउनलोड करें।
स्टेप 6- कृपया आगे के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट रखें।

देश और विदेश के परीक्षा केंद्रों पर एक साथ शुरू होंगे एग्जाम

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डेट शीट यहां भी साझा की जा रही है। यह परीक्षा कार्यक्रम कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए देश और विदेश में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक समान तौर पर लागू होगा। सैद्धांतिक परीक्षा की विस्तृत डेट शीट एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक नोटिस में सभी क्षेत्रीय निदेशकों से अनुरोध किया गया है कि वे क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट पर थ्योरी परीक्षा की डेट शीट को जल्द अपलोड करें।
एनआईओएस परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया खत्म
वहीं, एनआईओएस ने अपने मान्यता प्राप्त संस्थानों, अध्ययन केंद्र, सहित केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सीबीएसई / राज्य बोर्डों से संबद्ध सरकारी / निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इसके लिए एनआईओएस ने स्कूल अधिकारियों को भी जनवरी 2022 में ही अपने स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा केंद्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत करने के लिए निर्देश दे दिए थे।

जानिए क्या है NIOS बोर्ड?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) भारत सरकार के तहत रजिस्टरर्ड एक शिक्षा बोर्ड है। इसकी स्थापना 1989 में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने और लचीली शिक्षा के लिए आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। NIOS एक राष्ट्रीय बोर्ड है जो सीबीएसई और सीआईएससीई के समान माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं के लिए परीक्षाओं का संचालन करता है।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *