करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE Advanced 2022: 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस 2022 परीक्षा, अब जल्द जारी होगी जेईई-मेन की तिथियां

jee advance 2022

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड इस वर्ष 3 जुलाई को होगी। परीक्षा का आयोजन आईआईटी मुम्बई द्वारा करवाया जाएगा।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार जेई मेन 2022 में पास होंगे और उनकी रैंक 2,50,000 के अंदर होगी वे जेईई एडवांस 2022 में शामिल हो सकेंगे। जेईई एडवांस देने के के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

जेईई-एडवांस्ड की तिथियां घोषित होने के साथ ही परीक्षा तिथियों का इंतजार भी खत्म होने को है। अब माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में जेईई की तिथियां घोषित कर दी जाएगी। इसके साथ ही यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि जेईई-मेन इस वर्ष दो बार ही आयोजित की जाएगी, क्योंकि अब इतना समय शेष नहीं है कि चार बार जेईई-मेन का आयोजन करवाया जा सके। गत दो वर्षों से कोविड को देखते हुए 4 बार जेईई-मेन की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। यह भी तय है कि जेईई-मेन का पहला अटेम्प्ट अप्रेल और दूसरा मई में संभावित है तथा इसका परिणाम व आल इंडिया रैंक 7 जून तक घोषित कर दिया जाएगा।

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने सकेंगे। आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस 2022 की प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और ब्रोशर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। जेईई-एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 से 14 जून शाम 5 बजे तक होगी और एडमिट कार्ड- 27 जून को जारी होंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्क्राइब के चयन का समय 2 जुलाई तक होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड 27 जून को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे, जिनकी डाउनलोडिंग 3 जुलाई तक की जा सकेगी। परीक्षा रविवार 3 जुलाई को दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी।
इसके बाद जेईई-एडवांस्ड की वेबसाइट पर 7 जुलाई को केंडिडेट की रेस्पोंस शीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। प्रोविजनल आंसर की का ऑनलाइन डिस्प्ले 9 जुलाई को होगा। 9 व 10 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की पर कैंडिडेट अपनी आपत्तियां जता सकेंगे। फाइनल आंसर की 18 जुलाई को जारी की जाएगी। परिणाम 18 जुलाई को जारी किया जाएगा।

देश के 209 शहरों में होगी परीक्षा

जेईई-एडवांस्ड परीक्षा इस वर्ष देश के 209 शहरों में आयोजित की जाएगी। राजस्थान में कोटा सहित 8 शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। इस वर्ष भी अब तक विदेशों में जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा के आयोजन के लिए किसी केन्द्र की घोषणा नहीं की गई है।

एडवांस्ड के लिए ये स्टूडेंट्स भी होंगे पात्र

वर्ष 2021 में एनआईटी में प्रवेश ले चुके स्टूडेंट्स भी एडवांस्ड 2022 की परीक्षा के लिए पात्र रहेंगे। इसके साथ ही वे विद्यार्थी जिन्होंने गत वर्ष जोसा काउंसलिंग में भाग लिया परन्तु सीट आवंटन पर ना तो सीट असेप्टेंस फीस जमा की और ना ही आवंटित आईआईटी में रिपोर्ट किया, वे भी इस वर्ष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने आईआईटी में प्रीपेटरी कोर्स में प्रवेश ले रखा है, वे भी एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही वर्ष 2020 में 12वीं पास करने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 2020 एवं 2021 दोनों ही वर्षों में सिर्फ एक बार ही जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा दी है, वे भी वर्ष 2022 में परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

बोर्ड पात्रता में रियायत

विद्यार्थियों को इस वर्ष भी बोर्ड पात्रता में रियायत दी गई है। कोविड-19 के चलते पिछले दो वर्षों से बोर्ड पात्रता में रियायत दी जा रही थी। इससे पूर्व 2019 में 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत या संबंधित बोर्ड के टॉप-20 पर्सेन्टाइल को ही आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र माना जाता था।

सितम्बर में शुरू हो सकेगी आईआईटी में पढ़ाई

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा तिथि एवं परिणाम तक का शेड्युल जारी होने के साथ ही आईआईटी में पढ़ाई के सिस्टम पटरी पर आने की संभावना प्रबल हो गई है। गत दो वर्ष से कोविड-19 के चलते आईआईटी में पढ़ाई दिसम्बर में शुरू हो पा रही थी।
इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा 3 जुलाई एवं परिणाम 18 जुलाई को जारी किया जाना प्रस्तावित है। काउंसलिंग प्रवेश प्रक्रिया 19 जुलाई से प्रारंभ हो सकती है। परिणाम के बाद सम्पूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया करीब एक माह तक चलती है। ऐसे में आईआईटी-एनआईटी प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया 20 से 25 अगस्त के मध्य संपन्न होने की संभावना है। साथ ही आईआईटी-एनआईटी के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई सितम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हो सकती है। अतः गत वर्षों के मुकाबले इस वर्ष तीन माह पूर्व पहले सेमेस्टर की पढ़ाई प्रारंभ हो सकेगी।

 

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *