जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा JNV class 6 entrance exam 2021 देने जा रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी है। नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) ने इस संबंध में सूचना जारी की है। तारीख में बदलाव करने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए हैं।
कक्षा 6 के लिए देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) का आयोजन पहले 10 अप्रैल 2021 को होने वाला था। लेकिन अब यह परीक्षा मई-जून 2021 में दो चरण में ली जाएगी। अब एंट्रेंस एग्जाम का पहला चरण 16 मई 2021 को होगा। इसमें मिजोरम, मेघालय व नगालैंड को छोड़कर अन्य सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में परीक्षा होगी। इन तीन राज्यों में यह परीक्षा 19 जून को ली जाएगी।
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड पर ली जाएगी। इसमें कुल 100 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शंस होंगे – मेंटल एबिलिटी, एरिथमेटिक टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट।
नवोदय विद्यालय समिति एनवीएस क्लास 9 के लिए प्रवेश परीक्षा ले चुका है। पेन-पेपर मोड पर यह परीक्षा 2.30 घंटे की हुई थी, जिसमें मैथ्स, जनरल साइंस, इंग्लिश और हिन्दी से सवाल पूछे गए थे।
यह परीक्षा हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ली। जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 या 9 के एडमिशन टेस्ट के संबंध में किसी तरह की मदद के लिए आप हेल्प डेस्क नंबर-0120.2975754 पर संपर्क कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय क्लास 9 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 1 मई (जिस साल टेस्ट देना है) तक 13 से 16 साल के बीच होनी चाहिए। उस जिले में नवोदय विद्यालय है, वहां रहने वाले विद्यार्थी ने किसी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई की हो, वे यहां 9वीं के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


