करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरल

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती: पीईटी एडमिट कार्ड जारी, 24 मार्च को होगा फिजिकल टेस्ट

Rajasthan Police Constable Recruitment 2021
Rajasthan Police Constable Recruitment 2021

राजस्थान ने कांस्टेबल भर्ती-2019 के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो राजस्थान पुलिस परीक्षा 2020-21 में क्वालीफाई हुए हैं, आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड धौलपुर, सवाईमाधोपुर और करौली जिलों के लिए अपलोड किया गया है।

24 मार्च को होगा फिजिकल टेस्ट

राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://recruitment2.rajasthan.gov.inपर जारी नोटिस के अनुसार राजस्थान पुलिस फिजिकल टेस्ट Rajasthan Police Constable PET 24 मार्च 2021 बुधवार को सुबह 5 बजे पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बांसी खुर्द आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग, जयपुर पर आयोजित किया जाना है।

ऐसे डाउनलोड करें Rajasthan Police Constable PET Admit Card 2021

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://recruitment2.rajasthan.gov.inपर जाएं। होमपेज पर लॉग-इन बटन पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा, यहां नाम और यूजर आईडी दर्ज करें। इसके बाद अपना फिजिकल एडमिट कार्ड 2021 चेक कर डाउनलोड करें।

राजस्थान में कांस्टेबल के कुल 5000 पदों पर भर्ती होनी है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 06 से 08 नवंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। उसका रिजल्ट 11 मार्च 2021 को घोषित किया गया था।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *