करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जाम

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल जारी

mp board
mp board

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक होगी जबकि 12वीं की परीक्षाएं 01 मई से 18 मई तक चलेंगी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल पोर्टलhttp://www.mpbse.nic.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री सोमवार को कक्षा 6वीं और 8वीं की परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद ही इन कक्षाओं की परीक्षाओं पर निर्णय होगा।

पिछले सत्र 2020 की परीक्षा के लिए टाइम टेबल 12 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण परीक्षा देर से आयोजित की जा रही है। सत्र 2019.20 की परीक्षा 3 मार्च 2020 से शुरू हुई थी और अंतिम कुछ पेपर कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिए गए थे।

सुबह 7.30 बजे उपस्थित होना जरूरी

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 7.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 7.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 10वीं परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी। अंतिम पेपर 15 मई 2021 को होगा। समय सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा। 12वीं परीक्षा 1 मई शुरू होगी। अंतिम पेपर 18 मई 2021 को होगा। समय सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक होगा।

इस साल दो बार होगी परीक्षा

इस साल बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव भी किए गए हैं। इसके तहत एमपी बोर्ड इस साल दो बार परीक्षा आयोजित करेगी। 30 अप्रैल से होने वाली परीक्षा में जो स्टूडेंट्स पास नहीं होंगें, उनके लिए जुलाई में फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव

बोर्ड ने 2020-21 के लिए 10वीं, 12वीं की परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया है। इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षा में 30 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल शामिल किए जाएंगे। यह एक एक नम्बर के होंगे। बोर्ड ने नए परीक्षा पैटर्न का ब्लू प्रिंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 30 प्रतिशत सवाल लघु उत्तरीय होंगे जो 3 माक्र्स के होंगे। तार्किक दीर्घ उत्तरीय सवाल 40 प्रतिशत होंगे जो 4 अंक के होंगे।

Related posts
एग्जामन्यूज4यू

65 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, 70 लाख कैंडिडेट्स होंगे शामिल

कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का संशोधित कैलेंडर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 9 महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल फरवरी तक राजस्थान में कुल 13 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। बोर्ड की ओर से…
एग्जामन्यूज4यूस्कूलस्कॉलरशिप

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल एडमिशन-2022-23 : एंट्रेंस टेस्ट आठ जुलाई को

राजस्थान के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रति वर्ष ऑफलाइन आयोजित की जाती थी लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया गया है। राजस्थान के शिक्षा विभाग के अनुसार, परीक्षा के संबंध में…
एग्जामन्यूज4यूस्कूलस्कॉलरशिप

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

Rajasthan Govt. Mahatma Gandhi English Medium School Admission 2022-23 राजस्थान के महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब आवेदन 15 जुलाई तक दिए जा सकते हैं। कक्षावार लॉटरी 20 से 23 जुलाई तक निकाली जाएगी। कक्षा एक, कक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *