करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आर्मीडिफेंस

करियर में गर्व और रोमांच चाहिए तो सेना में आएं

group of people in red and white shirts and pants jumping on brown field during daytime

अगर आपमें चुनौतियों से जूझने और उन्हें मुंह तोड़ जवाब देते हुए जीत हासिल करने का जज्बा है तो यकीन मानिए, भारतीय सेना आपका इंतजार कर रही है। इसकी रौबीली वर्दी, देशभक्ति और उच्च गुणवत्ता वाला अनुशासित जीवन हर किसी को आकर्षित करता है। यदि आप देश सेवा का गर्व और नित नए रोमांच चाहते हैं तो सेना में करियर बनाएं। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि सेना में सिविल सेवा के अधिकारियों से ज्यादा वेतन और सुविधाएं भी मिलती हैं। सेना में करियर आज के समय में सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्पों में से एक है।

भारतीय सेना सेना न केवल दुश्मन देशों और आतंकवादियों से रक्षा करती है, बल्कि बाढ़, भूकंप और सूनामी जैसे आपातकाल में राहत कार्य भी करती है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के रूप में मानवीय कार्यों में भी सेना शामिल रहती है। भारतीय सेना ने दोनों विश्वयुद्ध में भाग लिया है। आजादी के बाद सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ चार युद्ध 1947, 1965, तथा 1971 में लड़े हैं जबकि एक बार चीन से 1962 में भी युद्ध हुआ है। इसके अलावा 1999 में एक कारगिल युद्ध पाकिस्तान के साथ फिर से लड़ा गया था।

दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में

संख्या की दृष्टि से यदि देखा जाए तो भारतीय थलसेना चीन के बाद पूरी दुनिया में दूसरे नम्बर पर है। सेना को मुख्यत: तीन वर्गों में बांटा गया है। भारतीय थलसेना, भारतीय जलसेना और भारतीय वायुसेना। इस सेना के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति होते हैं तथा सेना का प्रबंधन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारतीय सेना को विभिन्न प्रभागों में या डिवीजन में विभाजित किया गया है जिनमें इंफैंट्री, आर्टिलेरी, आर्मर्ड कोर अभियंता, सिग्नल्स, आर्मी सर्विस कोर, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल अभियंता, इंटेलिजेंस कोर, ऑर्डिआंस कोर, आर्मी मेडिकल कोर, नर्सिंग ऑफिसर, डेंटल ऑफिसर, एजुकेशनल कोर, पोस्टल सर्विसेस, सैन्य पुलिस, जज एडवोकेट जनरल, वेटेरिनरी कोर शामिल हैं। आप इनमें शामिल होकर शानदार करियर बना सकते हैं।

सेवा के साथ भी, बाद भी

सेना में अधिकारियों को सिविल सेवा के अधिकारियों से ज़्यादा वेतन और सुविधाएं भी मिलती हैं। इन्हें एंट्री लेवल पे के रूप में महंगाई भत्ते के साथ 50 हजार रुपया वेतन दिया जाता है। आवास, राशन और यूनिफॉर्म भत्ता दिया जाता है। चाइल्ड एजुकेशन अलॉवेंस, एंटाइटेल्ड राशन, वार्षिक अवकाश दो महीने और आकस्मिक अवकाश 20 दिन, हवाई यात्रा पर रियायत। सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए-अंतिम वेतन ड्रा के 50 फीसदी पर पेंशन, डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, स्व और आश्रितों के लिए मुफ्त चिकित्सा उपचार, कैंटीन की सुविधाएं पहले की तरह, बीमा, पुनर्वास के अवसर। सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए एमबीए प्रोग्राम भी है।

Related posts
डिफेंसन्यूज4यू

तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की भर्ती: मिलेगी 4 साल की नौकरी और 6.9 लाख सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

75 फीसदी अग्निवीर सैनिकों को 4 साल बाद सेवा मुक्त कर दिया जाएगा, 25 प्रतिशत प्रतिभाशाली युवाओं को सेनाएं रिटेन करेंगी, 17.5 साल से 21 साल तक की उम्र वाले युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। अग्निवीर कैसे करेंगे देश सेवा, कब होगी भर्ती और कैसा होगा करियर; जानें हर…
डिफेंसनेवीन्यूज4यू

इंडियन नेवी में 2500 पदों के लिए भर्ती, 12वीं पास 5 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

12वीं पास 5 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन सेलर और आर्टिफिशर के 2500 पदों पर भर्ती निकली है। इसेके लिए 12वीं पास उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उमीदवारों का सिलेक्शन 3 चरण में होने वाले टेस्ट के आधार…
डिफेंसपैरामिलिटरी फोर्स

Indian Coast Guard Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक बल में निकली सहायक कमांडेंट भर्ती, 26 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन Sarkari Naukri 2022

भारतीय सेना में नौकरी कर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड (भारतीय तटरक्षक बल) ने सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए गजेटेड ऑफिसर) पदों पर 65 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD), जनरल ड्यूटी (पायलट / नेविगेटर), जनरल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *