करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

डिफेंसनेवीन्यूज4यू

इंडियन नेवी में 2500 पदों के लिए भर्ती, 12वीं पास 5 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

indian navy
indian navy

12वीं पास 5 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

सेलर और आर्टिफिशर के 2500 पदों पर भर्ती निकली है। इसेके लिए 12वीं पास उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उमीदवारों का सिलेक्शन 3 चरण में होने वाले टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

21,700 से 69,100 रुपए मिलेगी सैलरी

इंडियन नेवी में सिलेक्शन होने के बाद उमीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने 14,600 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद उमीदवारों को नेवी के डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल-3 में प्रमोट किया जाएगा। इसके बाद उनकी मंथली सैलरी 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक बढ़ा दी जाएगी।
इसके साथ ही आर्टिफिशर अप्रेंटिस पोस्ट पर सिलेक्ट हुए लोगों को हर महीने 5200 रुपए डीए मिलेगा।

3 चरण में होगी चयन प्रक्रिया

01. दोनों पदों के लिए एक कॉमन लिखित परीक्षा होगी। पेपर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आते हैं। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। एक घंटे चलने वाली परीक्षा में सभी सवाल अंग्रेजी, साइंस, मैथ और जनरल अवेयरनेस से पूछे जाते हैं।
सभी प्रश्न 12वीं स्तर के होते हैं।

02.फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें इन बातों पर ध्यान दिया जाता है।
लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए
1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी
एक मिनट में 20 उठक बैठक के साथ 10 पुशअप लगाने होंगे
3.दोनों स्टेज में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इसमें पास होने वालों की मेरिट लिस्ट देखते हुए सेलेक्शन किया जाता है।

योग्यता

इंडियन नेवी की भर्ती में शामिल होने के लिए उमीदवारों की डेट ऑफ बर्थ कि 01 अक्टूबर 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच होनी जरूरी है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता मैथ और फिजिक्स के साथ 12वीं पास है।
आर्टिफिसिर अप्रेंटिस पोस्ट के लिए 12वीं में 60% अंक स्कोर करना जरूरी है।

ऐसे करें ऑनलाइनआवेदन

joinindiannavy.gov.in लिंक को क्लिक करें।
ऑफिशियल वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन हो जाएगा।
मुख्य पेज पर इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन को क्लिक करें। इसके बाद आप का आवेदन फॉर्म पूर्ण हो जाएगा।
भविष्य के लिए आवेदन फॉम की एक कॉपी, प्रिंट या PDF अपने पास रख लें।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
एयरफोर्सडिफेंस

करियर को दें उड़ान-ऐसे बनें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना Indian Air Force – IAF का हिस्सा

भारतीय वायु सेना में युवा अपने करियर को ऊंची उड़ा दे सकते हैं। भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें, इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। “कुछ सपने पंखों से नहीं, हौसलों से पूरे होते हैं।” यह वाक्य भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) पर…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *