करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यूलॉ

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में क्लर्क की भर्ती, लॉ ग्रेजुएट 18 मार्च तक करें आवेदन

MP high court Law Clerk Recruitment-2021
MP high court Law Clerk Recruitment-2021

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के 32 पदों पर वैकेंसी निकली है। कानून की पढ़ाई करने वाले ग्रेजुएट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त और भारतीय विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थान से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 से और अधिकतम 30 साल। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

इस वैकेंसी के लिए आपको एमपी हाईकोर्ट की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2021 रात 11.55 बजे तक है। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 922.16 रुपए है। आप डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए इसका भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। वेतन 20 हजार रुपए प्रति माह होगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *