करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

दसवीं पास के लिए हजारों सरकारी नौकरियां: मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 21 मार्च तक करें आवेदन

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार की नौकरी पाने का मौका है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है जो 21 मार्च तक जारी रहेगी। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आखिरी तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा फीस भरने की आखिरी तारीख 23 मार्च तय की गई है। ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की आखिरी तारीख 25 और चालान से पेमेंट करने की आखिरी तारीख (बैंक आवर्स के दौरान) 29 मार्च रहेगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष पास होने चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र अलग-अलग पद के मुताबिक भिन्न है, पर मोटे तौर पर 18 से 24 वर्ष के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

परीक्षा

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 100 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी, महिला उम्मीदवारों और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को कोई शुल्क नहीं देना है।

टियर-1 कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की तारीख-20 जुलाई
टियर. 2 डिस्क्रिप्टिव पेपर की तारीख-21 नवंबर

नेहरू युवा केन्द्र संगठन में 13 हजार वालंटियर्स की भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन

नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने करीब 13 हजार 206 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नेशनल यूथ कोर प्रोजेक्ट्स के लिए वालंटियर्स भर्ती 2021-22 के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 20 फरवरी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्र 18 साल से 29 साल तक होनी चाहिए। आयु की गिनती 1 अप्रैल 2021 तक के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू की जानकारी ईमेल या मैसेज के जरिए दी जाएगी। इंटरव्यू की तारीख. 25 फरवरी से 05 मार्च, रिजल्ट जारी होने की तारीख. 15 मार्च होगी। चयनित कैंडिडेट्स को 5000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *