करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी : कॉन्स्टेबल के 2 हजार 380 पदों पर भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन

police recruitment
police-jobs

बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल-फायरमैन के 2 हजार 380 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सामान्य श्रेणी के 957, आर्थिक कमजोर वर्ग के 238, एससी के 378, एसटी के 23, ईबीसी के 419, पिछड़ा वर्ग के 268, पिछड़ा वर्ग (महिला) के 97 पद हैं।

Bihar Police Constable Fireman 2021 शैक्षिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Fireman 2021 आयु सीमा

उम्र 18 से 25 साल तक। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Bihar Police Constable Fireman 2021 पे स्केल

21 हजार 700 से लेकर 69 हजार 100 रुपए प्रति माह तक, लेवल-3 के अनुसार अन्य भत्तों सहित पूरा वेतन मिलेगा।

Bihar Police Constable Fireman 2021 ऐसे करें आवेदन

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल-फायरमैन के लिए (CSBC Bihar) की वेबसाइटhttp://csbc.bih.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2021 से शुरू हो चुकी है। आप 25 मार्च 2021 अप्लाई कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए और एससी, एसटी के लिए 112 रुपए है।

Bihar Police Constable Fireman 2021 परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षण की अवधि 2 घंटे होगीे।

Bihar Police Constable Fireman 2021 सिलेबस

अंग्रेजी, हिंदी, गणित, एसएसटी (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र) और विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान) से 10वीं स्तर के प्रश्न होंगे। पीईटी के लिए उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 फीसदी अंक की आवश्यकता होगी।

शारीरिक परीक्षण

दौड़, शोट-पुट, हाई जम्प।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *