करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा: नहीं मिलेगा एक और मौका, सुप्रीम कोर्ट में खारिज की याचिका

Supreme Court
Supreme Court
  • अब जल्द जारी होगा प्री एक्जाम के लिए नोटिफिकेशन

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा-2020 में कोविड-19 महामारी के चलते शामिल ना हो पाने के कारण वंचित कैंडिडेट्स को वर्ष 2021 की यूपीएसी सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौके की मांग को लेकर Supreme Court में दायर याचिका खारिज कर दी गई।

सुप्रीम कोर्ट में कुछ उम्मीदवारों ने याचिका लगाई थी कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2020 जिन अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अटेंप्ट था। उन्हें एक और मौका दिया जाए। दलील दी गई थी कि कोरोना संक्रमण के कारण कई अभ्यर्थी ठीक से तैयारी कर परीक्षा नहीं दे पाए थे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के लिए 2020 में आखिरी अटेंप्ट था, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया जाए।

इस याचिका के बाद केंद्र ने सरकार लास्ट अटेंप्ट वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका देने के लिए हामी भर दी थी। लेकिन जिनकी उम्र सीमा 2020 में खत्म हो गई थी, उन्हें छूट देने के लिए राजी नहीं थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी अटेंप्ट और उम्र सीमा खत्म कर चुके सभी उम्मीदवारों को दूसरा मौका देने से इनकार कर दिया है। इस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सिर्फ एक शब्द कहा- खारिज।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा था कि उम्र सीमा में भी एक बार छूट देने पर विचार करे। लेकिन केंद्र सरकार इस पक्ष में नहीं थी। सरकार ने कोर्ट में कहा था कि अगर उम्र सीमा में छूट दी जाती है, तो 2 हजार 236 अभ्यर्थी अतिरिक्त होंगे।

इस याचिका की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर, इंदु मल्होत्रा और अजय रस्तोगी की तीन सदस्यीय पीठ कर रही थी। पीठ ने इन सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि ऑर्डर की कॉपी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इससे पहले पीठ ने 9 फरवरी को याचिकाकर्ता, केंद्र सरकार और यूपीएससी की दलीलें सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था जिसे पीठ ने आज सुनाया।

गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन अक्टूबर 2020 में किया गया था। कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा में देर हुई थी। अब उम्मीदवारों को civil Services Exam-2021 नोटिफिकेशन का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा रहा था। अब जल्द ही वेबसाइटhttp://upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
आरएएसप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

RAS-2023- एक जुलाई से करें आवेदन: 905 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती के एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आयु सीमा एक जनवरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *