करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

आईसीएसई बोर्ड: 10वीं-12वीं परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी जारी

icse board time table-2021
icse board time table-2021

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के बाद अब काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जारी टाइम टेबल में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के तहत 10वीं के 4 और 12वीं के 8 पेपरों की परीक्षा तारीखें बदली गई हैं। परीक्षा की तिथियों में बदलाव रमजान के चलते किया गया है। रमजान के कारण 13, 14 और 15 मई को कोई परीक्षा नहीं होगी।

नई डेटशीट के मुताबिक कक्षा 10वीं के इकोनॉमिक्स (ग्रुप II इलेक्टिव) का पेपर अब 4 मई 2021 किया जाएगा, जो पहले 13 मई को होना था। वहीं, आर्ट का सेकंड पेपर (नेचर ड्राइंग/पेंटिंग) अब 15 मई बजाए 22 मई को होगा जबकि आर्ट थर्ड पेपर (ओरिजिनल कंपोजिशन) 22 मई की जगह 29 मई को होगा। आर्ट पेपर 4 (एलाइड आर्ट) की परीक्षा 29 मई के बजाए अब 5 जून 2021 को होगा।

10वीं की परीक्षा 4 मई और 12वीं की 8 जून से

रिवाइज्ड टाइम टेबल के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा अब 8 अप्रैल, 2021 से 18 जून, 2021 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 4 मई से 7 जून 2021 तक होगी। दरअसल, CISCE ने रमजान के चलते 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है।

रमजान के चलते सीबीएसई 10वीं &12वीं परीक्षा के कार्यक्रम में भी हुआ था बदलाव

गौरतलब है कि इससे पहले CBSE ने भी रमजान के चलते 10वीं-12वीं परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया था। बोर्ड ने 14 मई को रजमान के कारण 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को बदल दिया है। पहले 4 मई 1 से शुरू हो रही सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 जून को खत्म हो रही थी, लेकिन अब यह 14 जून को खत्म होगी।

ICSE ISC Date sheet 2021 – देखें रिवाइज्ड टाइम टेबल

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *