सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए होने जा रही प्रवेश परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा का नाम है ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट http://aissee.nta.nic.inपर एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं।
इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2021 को देश के 176 शहरों में बनाए गए कुल 380 केंद्रों पर किया जाएगा। देश में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं, जिनमें सिर्फ कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन लिए जाते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा के लिए देशभर से कुल 1 लाख 33 हजार 515 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। कक्षा 6 के लिए 98 हजार 944 और 9वीं के लिए 34 हजार 571 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।


