करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द, सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं की स्थगित

exam date

CBSE 10th 12th Exams 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सीबीएसई क्लास 10 के एग्जाम्स इस साल रद्द कर दिए गए हैं। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया है। CBSE में 10वीं में 21.50 लाख और 12वीं में 14.30 लाख, कुल करीब 36 लाख छात्र हैं। 10वीं के छात्र प्रमोट होंगे; जो नंबर से संतुष्ट नहीं होंगे, वह परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बुधवार, 14 अप्रैल को शिक्षा मंत्रालय व सीबीएसई अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है। देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके थे।

कैसे बनेगा 10वीं का रिजल्ट

  • इनकी भी परीक्षा 4 मई से 14 जून तक होनी थीं। ये रद्द कर दी गई हैं। यानी इस साल इनकी परीक्षा नहीं होंगी। सभी स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट किए जाएंगे, लेकिन रिजल्ट के साथ। इस रिजल्ट का आधार क्या होगा, CBSE इसे तय करेगा।
  • अगर कोई छात्र बोर्ड की ओर से दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं होगा तो वो परीक्षा में शामिल हो सकता है, लेकिन ये परीक्षा तब होगी, जब इसके लिए देश में हालात सामान्य होंगे।

पहली बार ऐसा हो रहा है जब सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है। अब सवाल है कि ऐसे में स्टूडेंट्स का रिजल्ट किस तरह तैयार किया जाएगा? पीएम मोदी की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई। सरकार इस नतीजे पर पहुंची है कि इसके लिए सीबीएसई मापदंड निर्धारित करेगी। उसी के आधार पर इस साल सीबीएसई 10वीं के सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट बनेगा।

बोर्ड द्वारा तय क्राइटीरिया से बने रिजल्ट से अगर कोई स्टूडेंट संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद सीबीएसई उस परीक्षा का आयोजन करेगा।

स्टूडेंट्स को शिक्षकों के फेवरेटिज्म का कितना खतरा

10वीं की परीक्षा रद्द होने बाद अब हो सकता है कि स्टूडेंट्स का रिजल्ट इंटरनल के आधार पर जारी किया जाए। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के क्राइटेरिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अगर स्टूडेंट्स को इंटरनल के आधार पर मार्क्स दिए जाते हैं, तो इसमें शिक्षकों के फेवरेटिज्म (पक्षपात) का खतरा कम होगा, क्योंकि यह जरूरी नहीं कि सभी शिक्षक बायस्ड हों।

क्या इंटरनल एग्जाम में फेल छात्र जनरल प्रमोशन में पास होगा

फिलहाल 10वीं के रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तरफ से किसी क्राइटेरिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बारे में बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि रिजल्ट के लिए क्राइटेरिया तय होने के बाद इसकी जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, इस क्राइटेरिया के तहत तैयार किए गए रिजल्ट से नाखुश स्टूडेंट्स बोर्ड की ओर से बाद में कराई जाने जाने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

स्ट्रीम किस आधार पर चुनेंगे

देशभर के ज्यादातर स्कूलों में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में प्री-बोर्ड एग्जाम हो चुके हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स प्री-बोर्ड में मिले मार्क्स के आधार पर अपनी स्ट्रीम का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपनी रुचि के आधार पर भी 11वीं में सब्जेक्ट चुन सकते हैं। इसलिए मार्क्स के साथ ही बच्चों की पसंद का भी सब्जेक्ट सिलेक्शन में अहम रोल हो सकता है।

कब होगी 12वीं की परीक्षा

  • 4 मई से 14 जून तक चलने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा अभी टाली गई है। ये परीक्षा इसके बाद होगी। बोर्ड 1 जून को हालात की समीक्षा करेगा। तब फैसला किया जाएगा।
  • अगर परीक्षा होती है तो कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को इसके बारे में बताया जाएगा।

    सीबीएसई बोर्ड ने भी इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से 14 जून 2021 तक होनी थीं। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अब कब ली जाएंगी, इसका फैसला 01 जून 2021 को कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले नोटिस जारी कर सूचना दी जाएगी।

    ऑनलाइन एग्जाम संभव नहीं

    शिक्षा मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट नोटिस पर 12वीं के ऑनलाइन एग्जाम संभव नहीं है। इतनी जल्दी छात्र अपने आपको ऑनलाइन पैटर्न के लिए कैसे तैयार करेंगे? ऐसे में एग्जाम ऑनलाइन करवाना और इन्हें कैंसल करने जैसे विकल्प संभव नहीं।

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा को टालने की मांग कर चुकी थी। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से शिक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई थी। साथ ही छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन चला रखा था।

पिछले साल क्या हुआ था?

कोरोना के कारण पिछले साल CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के कुछ पेपर बाकी रह गए थे। तब 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाले पेपर रद्द कर दिए गए थे।

कई राज्यों में कोरोना के हालात बेकाबू

गौरतलब है कि कोरोना से महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1.84 लाख से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं। मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। ऐसे में केंद्र सरकार पर विपक्ष, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से परीक्षा रद्द या स्थगित करने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसे में परीक्षा कराना बड़ी चुनौती थी। केंद्र के फैसले से पहले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सरकारें अपने यहां होने वाली बोर्ड परीक्षाएं टाल चुकी थीं। इसके साथ देश के स्टेट बोर्ड ने भी परीक्षाएं टाल दी हैं।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *