rajasthan shiksha board
Rajasthan Board Exam news in hindi कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने दी 3 घंटे में परीक्षा टालने को मंजूरी
CBSE की परीक्षाएं रद्द और स्थगित करने फैसले के कुछ घंटे बाद राजस्थान सरकार ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी। इन परीक्षाओं को कब कराया जाएगा, इस पर फैसला बाद में होगा।


