करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

राजस्थान में मई में होगी आठवीं बोर्ड परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

exam date

प्रदेश के 14 लाख विद्यार्थियों की आठवीं बोर्ड की परीक्षा दो माह बाद मई में 10वीं बोर्ड की परीक्षा के साथ होगी। 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्था प्रधानों को 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन के निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह तक आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल पहले ही घोषित कर चुका है। 10वीं बोर्ड परीक्षा 6 से 27 मई तक होगी। इसी अवधि में आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी। 10वीं की परीक्षा सुबह 8.30 से दोपहर 11.45 बजे तक होगी। आठवीं की परीक्षा दोपहर में कराने की तैयारी है।

अधिकतम आयु सीमा में दी छूट

अब तक नियम था कि आठवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी की उम्र1 मार्च तक 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक की ओर सेे जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बार इस इस अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

टाइम टेबल अगले सप्ताह

प्रदेश में इस साल कोरोना के चलते स्कूल नहीं खुल पाई थी और ऑनलाइन ही पढ़ाई कराई गई थी। हांलाकि बड़ी कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए कुछ समय गाइडलाइन के साथ स्कूल चले हैं और अब परीक्षा कराई जानी हैं। इतने समय से 8वीं बोर्ड की परीक्षा पर संशय बना हुआ था जिसे सरकार अब 10वीं बोर्ड के साथ कराने जा रही हैं। संस्था प्रधानों को 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन के निर्देश दिए गए हैं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान की ओर से अगले सप्ताह तक आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया जाएगा।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *