करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

मध्य प्रदेश बोर्ड ने बदला 10वीं-12वीं का टाइमटेबल

mp board
mp board

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वी-12वीं परीक्षा की तिथियों में कुछ बदलाव किए हैं। संशोधित टाइमटेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई और 12वीं की परीक्षा एक मई से 21 मई, 2021 तक होंगी। मंडल ने ईद के त्योहार की वजह से यह बदलाव किया है।

19 मई को होगी गणित की परीक्षा

नए टाइमटेबल के अनुसार अब 10वीं के गणित की परीक्षा 19 मई को होगी। पहले यह परीक्षा 15 मई को होने वाली थी। वहीं, 12वीं के बायोलॉजी, संगीत और इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। इससे पहले बायोलॉजी की परीक्षा 11 मई, संगीत की परीक्षा 18 और इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस की परीक्षा 12 मई को होनी थी। अब यह क्रमश: 20, 11 और 21 मई को होगी।

30 अप्रैल से शुरू होंगे प्रैक्टिकल

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सहित पूर्व प्राथमिक स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 30 अप्रैल से 18 मई तक होगा। इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं पेन और पेपर मोड में ही होगी।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *