करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल जारी

up board
up board

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी। हाई स्कूल यानी क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाएं 10 मई 2021 को खत्म होंगी जबकि इंटर यानी क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाएं 12 मई 2021 तक होगी।

इस परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल भी जारी कर दिया गया है। आप इसे यूपी बोर्ड की वेबसाइट http://upmsp.edu.inसे डाउनलोड कर सकते हैं। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 कार्यदिवसों में संपन्न होकर 10 मई को समाप्त होंगी, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्यदिवसों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म होंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11.15 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।रिजल्ट्स की घोषणा कब होगी, इस बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 16 लाख 74 हजार 22 लड़के और 13 लाख 20 हजार 290 लड़कियां यानी कुल 29 लाख 94 हजार 312 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जबकि इंटर में 14 लाख 73 हजार 771 लड़के और 11 लाख 35 हजार 730 लड़कियां यानी कुल 26 लाख 9 हजार 501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। हाईस्कूल व इंटर दोनों परीक्षाओं में 31लाख 47 हजार 793 लड़के और 24 लाख 56हजार 020 लड़कियां यानी कुल 56 लाख 03 हजार 813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

पिछले वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख 24 हजार 480 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख 86 हजार 339 यानी कुल 56 लाख 10 हजार 819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *