करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एमपी पीएससीन्यूज4यू

एमपी पीएससी एक्जाम-2021 के लिए आवेदन 10 फरवरी तक


ग्रेजुएट युवाओं के लिए मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का शानदार मौका है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपी पीएससी की ओर से इसके लिए होने वाले मध्य प्रदेश स्टेट सविस एग्जाम 2020-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन जारी है। एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा संबंधी नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल साइट पर अपलोड कर दी गई है। एमपी पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए कैंडिडेट्स अपने आवेदन 11 जनवरी 2021 से 10 फरवरी 2021 के बीच भेज सकते हैं।

एमपी पीएससी: जरूरी योग्यताएं

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी संकाय में स्नातक परीक्षा पास होना चाहिए।
मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना चाहिए।
सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
गैर-वर्दी पदों के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
वर्दी पदों के लिए अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स, प्रदेश के मूल निवासी को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

एमपी पीएससी: आवेदन शुल्क

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए: 250 रुपए
अनारक्षित और दूसरों के लिए: 500 रुपए

एमपी पीएससी: पदों का विवरण

राज्य प्रशासनिक सेवा. 27 पद
राज्य पुलिस सेवा. 14 पद
जनसम्पर्क विभाग. 01 पद
स्कूली शिक्षा विभाग-सहायक निदेशक. 40 पद
को-ऑपरेटिव विभाग. 24 पद
जेल अधीक्षक. 03 पद
नायब तहसीलदार राजस्व विभाग. 38 पद
वित्त विभाग-मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा. 88 पद
कुल पदों की संख्या. 235

एमपी पीएससी: जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत. 11 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख. 10 फरवरी 2021
ऑनलाइन फॉम में सुधार का समय. 15 जनवरी से 12 फरवरी 2021
प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट काड डाउनलोड. 06 अप्रैल से 10 अप्रैल 2021
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख. 11 अप्रैल 2021

 

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *