करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यू

CBSE Term 2 Exam Schedule: सीबीएसई टर्म-2 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से होंगी शुरू

cbse
cbse

ऑफलाइन मोड और एक ही शिफ्ट में होंगे एग्जाम, दो पेपर के बीच मिलेगा तैयारी के लिए पर्याप्त समय

CBSE Term 2 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टर्म-2 की डेट शीट 2021-22 जारी कर दी है। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के लिए टर्म-II एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे। इस बार परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से रहेगा। इसके साथ ही शिफ्ट भी एक ही होगी। यानी बच्चों को दो शिफ्ट में एग्जाम देने जाना नहीं पड़ेगा। दो परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि एक ही तारीख पर दो सब्जेक्ट का पेपर न पड़े। भारत के अलावा 26 और देशों में CBSE बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

10वीं की परीक्षा 24 मई को और 12वीं की परीक्षा 15 जून को खत्म होंगी। एग्जाम की डेट शीट तैयार करने में JEE मेन सहित बाकी दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का भी ध्यान रखा गया है। जिन दो पेपर के बीच गैप थोड़ा कम है, उनको बाद की डेट में कंडक्ट किया गया है, ताकि स्टूडेंट्स को इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का टाइम
टर्म-2 एग्जाम माइनर सबजेक्ट के साथ शुरू होंगे। CBSE 12वीं का पहला पेपर इंटरप्रिन्योरशिप का है जबकि 10वीं का पहला पेपर पेंटिंग का है। बच्चों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड स्कूलों में ही दिए जाएंगे।

अभी नहीं आएगा टर्म-I का रिजल्ट
कोरोना के चलते एकेडमिक ईयर 2021-2022 को दो टर्म में बांटा गया था। सिलेबस भी दो टर्म के मुताबिक हिस्सों में बांट दिया था। टर्म-1 एग्जाम हो चुके हैं अब बच्चों को रिजल्ट का इंतजार है। टर्म-2 में हर पेपर दो घंटे का होगा। इसमें मल्टीपल च्वॉइस और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। हालांकि सीबीएसई ने ट्वीट कर यह साफ कर दिया है कि रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

10वीं क्लास का टाइम टेबल

सबजेक्ट तारीख
अंग्रेजी 27 अप्रैल
होमसाइंस 2 मई
गणित 5 मई
संस्कृत 7 मई
विज्ञान 10 मई
सोशल साइंस 14 मई
हिंदी (कोर्स A-B) 18 मई
कम्प्यूटर एप्लिकेशन्स 23 मई
आईटी 24 मई

टर्म-2 12वीं के मेन सबजेक्ट्स की एग्जाम डेट

सबजेक्ट्स तारीख
बायोटेक्नोलॉजी /रिटेल/इलेक्ट्रानिक टेक्नोलॉजी/फूड न्यूट्रिशन/लाइब्रेरी साइंस 28 अप्रैल
हिंदी कोर व इलेक्टिव 2 मई
वेब एप्लीकेशंस / होर्टिकल्चर 4 मई
सोशोलॉजी 6 मई
केमिस्ट्री 7 मई
डिजाइन, फूड प्रोडक्शन 10 मई
इंग्लिश कोर व इलेक्टिव 13 मई
बिजनेस स्टडीज / बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 17 मई
ज्योग्राफी 18 मई
फैशन स्टडीज 19 मई
फिजिक्स 20 मई
योग/ एआई 21 मई
अकाउंटेंसी 23 मई
पॉलिटिकल साइंस 24 मई
होम साइंस 25 मई
कॉस्ट अकाउंटिंग / शॉर्टहैंड 26 मई
इकोनॉमिक्स 28 मई
बायोलॉजी 30 मई
उर्दू, इंश्योरेंस, मल्टीमीडिया, टेक्सेशन 31 मई
एग्रीकल्चर, बैंकिंग, मास मीडिया 1 जून
फिजिकल एजुकेशन 2 जून
एनसीसी, शॉर्टहैंड इंग्लिश 4 जून
पेंटिंग, कमर्शियल आर्ट 6 जून
मैथ्स 7 जून
टूरिज्म 9 जून
हिस्ट्री 10 जून
कम्प्यूटर साइंस 13 जून
संस्कृत कोर 14 जून
साइकोलॉजी 15 जून

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *