करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यू

एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1 लाख से अधिक कैंडिडेट्स का सिलेक्शन

SSC-Jobs
SSC-Jobs

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ में जीडी कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन-जीडी भर्ती परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और पीईटी और पीएसटी के आधार पर कुल 1 लाख 52 हजार 226 उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया था। मेडिकल परीक्षा के बाद फाइनल रूप से अब 1 लाख 9 हजार 552 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया गया है। इसमें 15 हजार 898 महिला और 93 हजार 654 पुरुष कैंडिडेट्स शामिल है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट के साथ ही आयोग ने कट ऑफ भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स में से 260 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है। इसके अलावा आयोग ने फिलहाल केरल राज्य का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। कुल 1 लाख 52 हजार 265 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे जिसमें से 1लाख 9 हजार 552 कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन हुआ।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा- 2018 के पहले चरण में11 फरवरी से 11 मार्च 2019 के बीच हुई थी। इसमें 30 लाख41 हजार 284 उम्मीदवार शामिल हुए। इसमें से कुल 5 लाख 54 हजार 903 कैंडिडेट्स को पीईटी और पीएसटी के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके बाद आयोग ने नतीजे 17 दिसंबर 2019 और 4 मार्च 2020 को घोषित किए।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *